OTT

युजवेंद्र चहल संग चैट दिखाने के बाद तानिया चटर्जी का नया खुलासा, बताया- उनकी PR टीम ने किया संपर्क

Taniya Chatterjee Yuzvendra Chahal Chat Controversy: युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ और लड़कियों से फर्ल्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उल्लू ऐप के शो गंदी बात की एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने पहले बताया था कि क्रिकेटर उन्हें मैसेज करते हैं, अब फिर उन्होंने एक खुलासा किया है कि उनकी PR टीम ने उनसे संपर्क कर एक डिमांड रखी है।

2 min read
Apr 14, 2026
तानिया चटर्जी और युजवेंद्र चहल

Yuzvendra Chahal Taniya Chatterjee Chat: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और ओटीटी एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के बीच का सोशल मीडिया विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों जब तानिया ने पैपराजी के सामने अपना इंस्टाग्राम इनबॉक्स (DM) दिखाकर यह दावा किया था कि चहल ने उन्हें उनके वीडियो देखने के बाद 'क्यूट' मैसेज भेजा, तब से इंटरनेट पर बहस छिड़ी हुई है। अब इस मामले में तानिया ने एक और बड़ा खुलासा किया है उन्होंने बताया कि चहल की PR टीम ने उनसे संपर्क किया है और एक डिमांड रखी है।

ये भी पढ़ें

IPL में क्यों नहीं खरीदी अभिषेक बच्चन ने टीम? पैसों को लेकर दिया बड़ा बयान

तानिया चटर्जी ने किया चहल को लेकर नया खुलासा (Taniya Chatterjee new revealed Yuzvendra Chahal Chat Controversy)

इंडिया फोरम को हाल ही में दिए इंटरव्यू में तानिया चटर्जी से जब पूछा गया कि क्या उनकी और युजवेंद्र की कभी सीधी बात हुई, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। तानिया ने बताया, "हमारी कभी फोन या वॉट्सएप पर बात नहीं हुई, लेकिन जैसे ही मैंने पैपराजी को उनके मैसेज दिखाए, मुझे उनकी PR टीम की तरफ से मैसेज मिलने शुरू हो गए। उन्होंने मुझसे वह वीडियो सोशल मीडिया से डिलीट करने को कहा।"

तानिया ने आगे सवाल उठाते हुए कहा, "मैं हैरान थी कि आखिर क्यों? मैंने कुछ झूठ तो नहीं बोला और न ही उन्होंने कुछ गलत या शर्मनाक कहा था। उन्होंने बस मेरी तारीफ की थी, जिसे इतनी बड़ी बात क्यों बनाया जा रहा है? अगर चहल को कोई दिक्कत है, तो वह सीधे मुझसे बात कर सकते हैं।"

युजवेंद्र चहल की टीम ने किया तानिया से संपर्क (Taniya Chatterjee Cricketer Yuzvendra Chahal cute Instagram DM)

तानिया का कहना है कि चहल ने उन्हें सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि कई बार मैसेज किए थे। उन्होंने बताया, "शुरुआत में मैंने ध्यान नहीं दिया क्योंकि मैं अपने काम में बिजी थी और मुझे क्रिकेट की उतनी समझ नहीं थी। लेकिन बाद में जब मैंने उनकी प्रोफाइल चेक की, तब मुझे एहसास हुआ कि वह एक मशहूर क्रिकेटर हैं जिन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है।"

AI और फर्जीवाड़े के आरोपों पर दिया जवाब (Taniya Chatterjee said Yuzvendra Chahal PR Team Asked Delete Video)

आजकल तकनीक और एआई (AI) के दौर में किसी भी चैट को फर्जी दिखाना आसान है। जब तानिया से इस बारे में पूछा गया कि क्या उन्हें डर नहीं लगता कि लोग इसे 'फेक' कहेंगे, तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। तानिया ने कहा, "वीडियो और फोटो में हेरफेर किया जा सकता है, लेकिन लाइव स्क्रीन पर डीएम दिखाना इतना आसान नहीं होता। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, जो सच था मैंने वही दिखाया। मुझे पब्लिसिटी के लिए फर्जी विवाद खड़ा करने की जरूरत नहीं है।"

अटकलों का बाजार गर्म

युजवेंद्र चहल अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर खबरों में रहते हैं। धनश्री वर्मा से उनके रिश्तों में उतार-चढ़ाव की खबरों के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनका नाम अक्सर अलग-अलग हस्तियों के साथ जोड़ा जाता रहा है। इससे पहले आरजे महवश के साथ भी उनके चैट वायरल होने के दावे किए गए थे। फिलहाल, युजवेंद्र चहल या उनकी टीम की तरफ से तानिया के इन ताजा दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये भी पढ़ें

फरमान को छोड़कर नहीं भागी मोनालिसा, महाकुंभ वायरल गर्ल ने खुद दिया सबूत, फोटो की शेयर
Published on:
14 Apr 2026 12:11 pm
Also Read
View All