
Gaurav Khanna Akanksha Chamola: बीते 2 हफ्तों से गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला चर्चा में बने हुए हैं। इसका कारण है नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप; सच या सजा', में आकांक्षा द्वारा ये बताना है कि वो दोनों तलाक लेने वाले हैं और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं।
हालांकि, गौरव खन्ना के YouTube व्लॉग कुछ और ही कर रहे हैं। पांच महीने पहले तक, एक्टर लगातार आकांक्षा के साथ वीडियो शेयर कर रहे थे, और दोनों ने इस साल की शुरुआत में दुबई में उनका जन्मदिन भी साथ मनाया था। ट्रिप के दौरान, गौरव ने आकांक्षा को एक रोमांटिक प्रपोजल से सरप्राइज दिया और पूछा, "क्या तुम हमेशा आकांक्षा खन्ना बनी रहोगी?" जिस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "हां।"
उनके दुबई वेकेशन के एक और व्लॉग में गौरव आकांक्षा का जन्मदिन मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि आकांक्षा ने हाल ही में दावा किया था कि वो 18 महीने से अलग रह रहे हैं। व्लॉग में बात करते हुए आकांक्षा ने गौरव के बारे में प्यार से कहा, "वो मेरे पति हैं, जिनके बिना मैं रह नहीं सकती। मैं शायद ही कभी सच बोलती हूं, लेकिन वो न सिर्फ एक अच्छे कुक हैं बल्कि अपनी पत्नी को अच्छे से स्टाइल भी करते हैं। वो हर काम में माहिर हैं।"
सेलिब्रेशन में दुबई में फेरारी की सवारी और उसके बाद एक रोमांटिक कैंडललाइट डिनर शामिल था, जिसे गौरव ने खूबसूरती से सजाए गए कबाना में गुपचुप तरीके से प्लान किया था। गौरव ने उन्हें सरप्राइज देते हुए कहा, "तुम हमेशा लोगों से कहती हो कि मैं सिर्फ कैमरे के सामने ही रोमांटिक होता हूं।" फिर उन्होंने बताया कि आकांक्षा अक्सर शिकायत करती थीं कि शादी के नौ सालों में उन्होंने कभी उन्हें ऑफिशियली प्रपोज नहीं किया। एक घुटने पर बैठकर उन्होंने कहा, "तो मैंने सोचा, क्यों न आज ही कर दूं? आकांक्षा चमोला, क्या तुम मेरी पत्नी बनोगी? क्या तुम जिंदगी भर आकांक्षा खन्ना बनी रहोगी?" जिसके जवाब में आकांक्षा ने कहा, "हां, मैं बनूंगी।" इसके साथ ही इस सरप्राइज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "शादी के नौ सालों में ये दूसरी बार है जब गौरव ने मुझे सरप्राइज दिया और सच में इम्प्रेस किया।"
उसी व्लॉग में एक बातचीत भी थी, जो पुष्टि करती है कि उनका रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा था। गौरव ने आकांक्षा से पूछा, "अगर जिंदगी तुम्हें एक और मौका दे, और तुम अभी मुझसे शादीशुदा न होतीं, तो क्या तुम मेरे साथ दोबारा डेटिंग करतीं?" इस पर आकांक्षा ने कहा था, '"शादी?" थोड़ी देर रुकने के बाद उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमें वापस डेटिंग शुरू करनी चाहिए और गौरव ने कहा, "मुझे लगता है कि हम अभी भी डेटिंग कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि हमारी शादी हुई है।"
बता दें कि करीब चार महीने पहले के अपने एक व्लॉग में, गौरव ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, "हम एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, और इसीलिए हम एक-दूसरे की ओर आकर्षित हुए। हमारी लव मैरिज है। मैं हमेशा आकांक्षा को चिढ़ाते हुए कहता हूं, 'हमारी शादीशुदा जिंदगी बहुत खुशहाल है। मैं खुश हूं और वो शादीशुदा है।' लेकिन ये एक मजाक है। मुझे उनकी टांग खींचना पसंद है।"
अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए उन्होंने कहा, "आकांक्षा और मैं एक शो के ऑडिशन के दौरान मिले थे, जिसे हममें से कोई भी नहीं करना चाहता था, और वो शो ऐसे चैनल के लिए था जिसके साथ हममें से किसी ने पहले काम नहीं किया था। ये किस्मत थी।"