OTT

15 देशों में ट्रेंड कर रही ‘मां बहन’ के साथ ‘छोरी’ और ‘दलदल’, क्या आपने अब तक नहीं देखी ये फिल्में

Netflix Global Top 10 trends in 15 countries: 15 देशों में ट्रेंड कर रही 'मां बहन' के साथ 'छोरी' और 'दलदल' जैसी फिल्में भारतीय सिनेमा की एक नई दिशा को दर्शाती हैं। ये फिल्में न केवल सामाजिक मुद्दों को उजागर करती हैं, बल्कि दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर करती हैं।

3 min read
Jun 12, 2026
Netflix Global Top 10 trends in 15 countries
ये फिल्म नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में है( this photo from x:@Vada_paaww/IMDb)

Netflix Global Top 10 trends in 15 countries: माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा स्टारर फिल्म 'मां बहन' ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही दुनियाभर में धमाकेदार पेशकश किया है। बता दें, 4 जून 2026 को ग्लोबली रिलीज हुई ये फिल्म नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में दूसरे नंबर तक पहुंच गई है। तो आईए जानते है फिल्म भारत, UAE, यूनाइटेड किंगडम (UK), जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा सहित 15 देशों में ट्रेंड कर रही है।

सिर्फ व्यूअरशिप ही नहीं बल्कि कहानी भी है दमदार

फिल्म के इस प्रदर्शन से निर्माता कंपनी अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट बहुत एक्साइटेड है। बता दें, कंपनी के फाउंडर और CEO विक्रम मल्होत्रा ने कहा कि फिल्म को सिर्फ व्यूअरशिप ही नहीं बल्कि दर्शकों का प्यार और चर्चा भी मिल रही है। उनके मुताबिक, अलग-अलग देशों के दर्शकों का इस कहानी से जुड़ना इस बात का सबूत है कि अच्छी और ईमानदार भारतीय कहानियां दुनिया के हर कोने तक पहुंच सकती हैं।

'मां बहन' (2026)

'मां बहन' की कहानी रेखा नाम की एक महिला और उसकी 2 बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है। बता दें, उनकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उन्हें अपने ही घर की रसोई में एक लाश मिलती है। इसके बाद शुरू होती है रहस्य, हास्य और पारिवारिक उलझनों से भरी एक अनोखी कहानी, जो फैंस को लास्ट तक बांधे रखती है। बता दें, अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट लंबे समय से महिला-केंद्रित कहानियों पर काम करता रहा है और अब इस कंपनी की कई फिल्में और सीरीज ने पहले भी दर्शकों का दिल जीता है।

'शकुंतला देवी' (2020)

विद्या बालन अभिनीत फिल्म 'शकुंतला देवी' भारत की फेमस गणितज्ञ शकुंतला देवी की जिंदगी पर बेस्ड थी। बता दें, इसे भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी सराहना मिली थी।

'शेरनी' (2021)

फिल्म 'शेरनी' में एक महिला वन अधिकारी की संघर्षो से भरी जिंदगी दिखाई गई है, जिसमें विद्या बालन के एक्टिंग और कहानी की सादगी को खूब पसंद किया गया।

'जलसा' (2022)

ये फिल्म एक दुर्घटना के बाद बदलते रिश्तों और नैतिक सवालों पर आधारित इसे रिलीज के समय फैंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉस मिला था।

'छोरी' (2021) और 'छोरी 2' (2025)

महिला-प्रधान हॉरर फ्रेंचाइज के रूप में दोनों फिल्मों ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़ी सफलता हासिल की।

'दलदल' (2026)

भूमि पेडनेकर की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दलदल' लगातार रिलीज के समय लगातार 4 सप्ताह तक प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर-1 बनी रही और कई देशों में ट्रेंड करती रही।

अब 'मां बहन' की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मजबूत महिला किरदारों और दमदार कहानियों वाली फिल्में न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के दर्शकों को आकर्षित कर सकती हैं। अगर अभी तक आपने ये फिल्में नहीं देखी है, तो देर न करें।

Updated on:
12 Jun 2026 04:23 pm
Published on:
12 Jun 2026 04:18 pm