OTT

Lock Upp 2 होस्ट करने के लिए फराह खान ले रही हैं लाखों की फीस? हर एपिसोड की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Farah Khan Hosting Lock Upp 2: हाल ही में खबर आई है कि फराह खान रियलिटी शो "लॉक अप 2" को होस्ट करने के लिए लाखों रुपये की फीस ले रही हैं। उनके इस काम के लिए प्रति एपिसोड जो फीस मिल रही है।
2 min read
Jul 10, 2026
Lock Upp 2
Lock Upp 2 (IMDb)

Farah Khan Hosting Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' ने अपने नए सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। इस बार शो सिर्फ कंटेस्टेंट्स के झगड़ों, टास्क और ड्रामे की वजह से नहीं, बल्कि अपनी नई होस्टिंग जोड़ी फराह खान और रितेश देशमुख के कारण भी सुर्खियों में है। दोनों की एंट्री ने शो को नया अंदाज दिया है और सोशल मीडिया पर उनकी होस्टिंग को लेकर लगातार बातें हो रही हैं। इसी बीच फराह खान की कथित फीस को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

फराह खान की होस्टिंग फीस है इतनी

खबरों के अनुसार फराह खान को 'लॉक अप 2' होस्ट करने के लिए प्रति एपिसोड लगभग 15 लाख से 25 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। हालांकि, इस रकम की आधिकारिक पुष्टि न तो फराह खान की ओर से की गई है और न ही शो के मेकर्स ने इस पर कोई बयान जारी किया है। इसके बावजूद ये आंकड़ा सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दें, फराह खान का नाम इंडियन टेलीविजन के सबसे फेमस चेहरों में से एक है। उन्होंने सालों से कई बड़े रियलिटी शोज में होस्ट और जज की भूमिका निभाई है। 'बिग बॉस', 'झलक दिखला जा', 'इंडियाज गॉट टैलेंट', 'इंडियन आइडल' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज में उनकी मौजूदगी दर्शकों को खूब पसंद आई है। यही अनुभव उन्हें 'लॉक अप 2' के लिए भी खास बनाता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि फराह खान की कमाई 'बिग बॉस मराठी' की होस्टिंग फीस के आसपास हो सकती है, जहां उन्हें कथित तौर पर 30 से 40 लाख रुपये प्रति एपिसोड मिलने की बात कही गई थी। हालांकि, इस दावे की भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रितेश देशमुख भी इस शो के को-होस्ट के रूप में है

तो दूसरी ओर, रितेश देशमुख भी इस शो के को-होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं। होस्टिंग के मामले में उनका अनुभव फराह की तुलना में कम माना जा रहा है, लेकिन 'बिग बॉस मराठी' में उनकी एंकरिंग को दर्शकों ने काफी सराहा था। इसी वजह से 'लॉक अप 2' में उनकी मौजूदगी भी शो के लिए खास मानी जा रही है।

'लॉक अप' का फॉर्मेट पहले की तरह जेल थीम पर बेस्ड है, जहां सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स सीमित सुविधाओं के बीच रहते हुए टास्क, रणनीति और रिश्तों के सहारे गेम में टिके रहने की कोशिश करते हैं। बता दें, इसके पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था, जबकि इस बार फराह खान और रितेश देशमुख शो की कमान संभाल रहे हैं। अगर शो की कंटेस्टेंट की बात करें, तो सीजन में राम कपूर, सुनीता आहूजा, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला जैसे कई फेमस चेहरे नजर आ रहे हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ होस्ट्स की फीस और उनकी भूमिका भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Updated on:
10 Jul 2026 11:18 am
Published on:
10 Jul 2026 11:12 am