OTT

Cannes का काला सच: इन्फ्लुएंसर तारिणी ने खोली रेड कार्पेट की पोल, बताया पैसे देकर खिंचवाई जाती हैं तस्वीरें

Influencer Tarini Peshawaria: इन्फ्लुएंसर तारिणी पेशावरिया ने कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर चौंकाने वाली खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आखिर वहां फोटोज कैसे खिचवाई जाती हैं। इसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय और टॉम क्रूज का भी जिक्र किया। जिसे सुनकर लोग भी हैरान हो रहे हैं।
3 min read
May 15, 2026
Influencer Tarini Peshawaria big revealed the Cannes experience mentioned aishwarya rai tom cruise photos
इन्फ्लुएंसर तारिणी पेशावरिया ने कान्स को लेकर किया खुलासा (Photo Source- Actress Instagram)

Tarini Peshawaria Cannes experience: दुनिया के सबसे फेमस फिल्म मेलों में से एक 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' (Cannes Film Festival) अपनी चकाचौंध, महंगे गाउन्स और रेड कार्पेट पर चलते सितारों के लिए जाना जाता है। हर साल सोशल मीडिया पर हमारे चहेते सितारों की शानदार तस्वीरें वायरल होती हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि वहां सब कुछ कितना जादुई है। लेकिन क्या वाकई वहां सब कुछ वैसा ही होता है जैसा स्क्रीन पर दिखता है? जानी-मानी इन्फ्लुएंसर तारिणी पेशावरिया ने इस 'ग्लैमरस दुनिया' के पीछे का एक ऐसा सच लोगों को बताया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय को लेकर भी बात की है।

तारिणी पेशावरिया ने बताया रेड कार्पेट का काला सच (Tarini Peshawaria Cannes experience)

तारिणी ने लगभग 4 साल पहले एक इंटरनेशनल ब्रांड के जरिए कान्स का हिस्सा बनी थीं। अपने अनुभव साझा करते हुए अब बताया कि हम जो सोशल मीडिया पर देखते हैं, वह सिर्फ सिक्के का एक पहलू होता है। उन्होंने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "Cannes के बारे में कोई आपको यह नहीं बताता!" तारिणी के मुताबिक, रेड कार्पेट का अनुभव हर किसी के लिए अलग होता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जब ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी बड़ी स्टार वहां होती हैं, तो पूरा रेड कार्पेट सिर्फ उन्हीं के लिए होता है। लेकिन उनके ठीक पीछे चलने वाले इन्फ्लुएंसर्स को वह लाइमलाइट नहीं मिलती।

फोटोग्राफरों को देने पड़ते हैं पैसे (Cannes Film Festival behind the scenes)

सबसे हैरान करने वाला दावा तारिणी ने फोटोग्राफी को लेकर किया। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद हर फोटोग्राफर आपकी तस्वीर खींचने के लिए नहीं खड़ा होता। उन्होंने कहा, "फोटोग्राफर आपको जानते तक नहीं हैं। अगर आपको प्रोफेशनल कवरेज चाहिए, तो आपको पैसे देने पड़ते हैं। मैंने खुद 7 तस्वीरों और 7 वीडियो के लिए एक फोटोग्राफर को करीब 400 यूरो (लगभग 35,000 रुपये से ज्यादा) दिए थे।"

इतना ही नहीं, उन्होंने टॉम क्रूज का जिक्र करते हुए बताया कि जब बड़े हॉलीवुड सितारे आते हैं, तो सुरक्षा इतनी सख्त होती है कि आम मेहमानों को रेड कार्पेट से हटा दिया जाता है। टॉम क्रूज के आने पर करीब 10 मिनट तक किसी को भी वहां जाने की इजाजत नहीं थी।

लाखों का कमरा और मशहूर सीढ़ियां

सेलेब्स अक्सर होटल मार्टिनेज की सीढ़ियों पर अपनी भव्य तस्वीरें पोस्ट करते हैं। तारिणी ने खुलासा किया कि वहां फोटो खिंचवाना भी मुफ्त नहीं है। उन सीढ़ियों तक पहुंच सिर्फ उन्हीं को मिलती है जो वहां के लग्जरी कमरों में ठहरते हैं, जिनका एक रात का किराया 2 से 3 लाख रुपये तक होता है।

आलिया भट्ट का ट्रोल को करारा जवाब (Alia Bhatt Cannes troll reply)

तारिणी का यह 'ईमानदार' वीडियो तब वायरल हुआ है जब आलिया भट्ट भी कान्स की अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, एक ट्रोल ने आलिया की कान्स रील पर कमेंट करते हुए लिखा, "कितने अफसोस की बात है, किसी ने आपको नोटिस ही नहीं किया।" इस पर आलिया ने अपनी हाजिरजवाबी से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने जवाब दिया, "अफसोस क्यों प्यारे? आपने तो मुझे नोटिस किया :)"

तारिणी की इस बेबाकी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कम से कम किसी ने तो दिखावे की इस दुनिया के पीछे का असली चेहरा सामने रखने की हिम्मत दिखाई।

Published on:
15 May 2026 07:39 am