OTT

Irrfan Khan Death Anniversary: ओटीटी पर मौजूद हैं इरफान खान की ये 5 फिल्में, इस हफ्ते जरूर देखें

Irrfan Khan Death Anniversary: इरफान खान के निधन को 4 साल हो चुके हैं। 2020 में आज ही के दिन 29 अप्रैल को कैंसर से लड़ाई के बाद इरफान खान का निधन हुआ था। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जो OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Apr 2024, 9:24 AM IST
irrfan khan movies on ott
इरफान खान की ये बेस्ट 5 फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद

Irrfan Khan Death Anniversary: दिवंगत एक्टर इरफान खान की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर हम आपको इरफान खान की 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट बताने वाले हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।

द लंचबॉक्स

फिल्म 'द लंचबॉक्स' 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें इरफान खान, निमरत कौर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भारती आचरेकर और नकुल वैद शामिल हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की नातिन से रोमांटिक रिश्ता, बनना चाहते थे CA पर बन गए बॉलीवुड स्टार, पहचाना कौन?

मकबूल

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म मकबूल इरफान खान की बेहतरीन मूवीज में से एक है। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

पीकू

फिल्म 'पीकू' में इरफान खान, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण ने एक साथ स्क्रीन शेयर किया है। इसमें इरफान ने एक कैब सर्विस मालिक राणा का रोल निभाया है। इस मूवी को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जातिगत भेदभाव पर आधारित हैं ये 5 फिल्में, देखकर कांप उठेगी रूह

हिंदी मीडियम

'हिंदी मीडियम' की कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो अपनी बेटी को बेस्ट एज्युकेशन दिलाना चाहता है। इरफान खान की इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

लाइफ इन ए मेट्रो

इरफान खान की फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कर सकते हैं। इस मूवी में एक्टिंग के लिए इरफान खान को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

Updated on:
29 Apr 2024, 9:24 AM IST
Published on: