28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OTT Movies: जातिगत भेदभाव पर आधारित हैं ये 5 फिल्में, देखकर कांप उठेगी रूह

OTT Movies: अगर आप जातिगत भेदभाव पर आधारित फिल्में देखना चाहते हैं तो OTT प्लेटफॉर्म पर आपके लिए बहुत कुछ है। इन फिल्मों में जातिगत भेदभाव की सच्चाई देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। आइए इन फिल्मों की लिस्ट जानते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 28 Apr 2024, 5:42 PM IST

ott movies based on caste discrimination

ओटीटी पर देखें जातिगत भेदभाव पर आधारित ये 5 फिल्में

भारत मॉर्डन हो चुका है, लेकिन आज भी समाज में जाति भेदभाव देखने को मिलता है। इसी पर आधारित कुछ फिल्में हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं, जिन्हें आपको जरूर देखनी चाहिए। ये फिल्में समाज का आईना दिखाती है। चलिए आज ओटीटी पर मौजूद जाति भेदभाव पर आधारित 5 फिल्मों की लिस्ट जानते हैं।

परीयेरुम पेरुमल

'परीयेरुम पेरुमल' जाति भेदभाव पर आधारित साउथ फिल्म है। इसमें अनुसूचित जाति के एक लड़के को ऊंची जाति की एक लड़की से प्यार हो जाता है। इसके बाद ही कहानी काफी इंटरेस्टिंग है। इसे आप हिंदी में अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: OTT Movies: शरमन जोशी की टॉप 5 फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद

जय भीम

'जय भीम' भी जात-पात पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म जाति भेदभाव की बुराइयों पर रोशनी डालती है। इसे भी आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

आर्टिकल 15

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 15' जाति आधारित भेदभाव के बारे में है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना ने नए संसद भवन का किया दौरा, यहां देखें तस्वीरें

असुरन

फिल्म 'असुरन' एक पिता और बेटे की कहानी बताती है। इसमें पिता अपने बेटे को बचाने के लिए ऊंची जात के जमींदारों से लड़ता है। असुरन को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

मदाथी: एन अनफेयरी टेल

फिल्म 'मदाथी: एन अनफेयरी टेल' की कहानी एक अछूत जाति में जन्मी लड़की की है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।