28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OTT Movies: शरमन जोशी की टॉप 5 फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद

Sharman Joshi Birthday: एक्टर शरमन जोशी का आज बर्थडे है। इस स्पेशल मौके पर आइए उनकी टॉप 5 मूवीज की लिस्ट जानते हैं, जिन्हें आप घर पर बैठकर ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर देखकर एन्जॉय कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 28 Apr 2024, 8:39 AM IST

sharman joshi movies on ott platform

शरमन जोशी की टॉप 5 फिल्में

Sharman Joshi Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से कई लोगों के दिल जीते हैं। आज 28 अप्रैल को शरमन जोशी का बर्थडे है। ऐसे में आइए एक्टर की 5 बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट जानते हैं, जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

3 इडियट्स

राजकुमार हिरानी की 2009 की फिल्म '3 इडियट्स' को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इसमें शरमन जोशी के साथ आमिर खान, आर माधवन, करीना कपूर और बोमन ईरानी जैसे कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 8.4 रेटिंग मिली है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो, यूट्यूब और एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: चुनावी माहौल में ओटीटी पर देखें ये 10 पॉलिटिकल फिल्में, सस्पेंस देख दिमाग जाएगा घूम

गोलमाल: फन अनलिमिटेड

रोहित शेट्टी की 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' में अजय देवगन, अरशद वारसी, शरमन जोशी और तुषार कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं। इस कॉमेडी फिल्म में सभी कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसे आप हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देख सकते हैं।

रंग दे बसंती

शरमन जोशी फिल्म 'रंग दे बसंती' का भी हिस्सा रह चुके हैं। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन आमिर खान ने किया है। फिल्म में सोहा अली खान, आर माधवन, कुणाल रॉय कपूर और सिद्धार्थ भी लीड रोल में थे। इसमें शरमन जोशी ने न सिर्फ कॉमेडी से बल्कि इमोशनल सीन से भी लोगों का दिल जीता है। इसे आप नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इस वीकेंड ओटीटी पर देख डालें ये 5 नई फिल्म और वेब सीरीज, अप्रैल का आखिरी हफ्ता हो जाएगा धमाकेदार

स्टाइल

शरमन जोशी की फिल्म 'स्टाइल' उनका करियर बदलने वाली फिल्म साबित हुई। अगर आपने इस कॉमेडी थ्रिलर फिल्म को नहीं देखा है तो आप इसे जी 5 पर देख सकते हैं।

फरारी की सवारी

विधु विनोद चोपड़ा की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'फरारी की सवारी' में शरमन जोशी ने अहम रोल निभाया है। इसमें वो एक ऐसे पिता का किरदार निभाते हैं, जो अपने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए फरारी चुराता है। हालांकि, उसे बाद में पता चलता है कि चुराई हुई कार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की है। इस फिल्म को आप हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो, यूट्यूब और एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।