
अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर देखें ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज
फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीनों को हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नए कंटेंट की तलाश होती है। ऐसे लोगों के लिए अप्रैल का आखिरी हफ्ता धमाकेदार होने वाला है। इस वीकेंड आप घर पर बैठकर ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं, जो हाल-फिलहाल में ही रिलीज हुईं हैं। आइए आपको उन फिल्मों की लिस्ट बताते हैं।
किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (OTT Platform Netflix) पर आ गई है। इस फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं की थी, लेकिन इसकी कहानी और इसमें कलाकारों की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया है।
यह भी पढ़ें: चुनावी माहौल में ओटीटी पर देखें ये 10 पॉलिटिकल फिल्में, सस्पेंस देख दिमाग जाएगा घूम
विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैक' भी OTT पर आ गई है। इसमें अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही और एमी जैक्सन भी लीड रोल में हैं। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney + Hotstar) पर देख सकते हैं।
वेब सीरीज 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' में लारा दत्ता, जिमी शेरगिल, आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी जैले कलाकार शामिल हैं। पुलवामा हमले की कहानी बता रही इस वेब सीरीज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीकेंड आप इस वेब सीरीज को जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कंफर्म हुआ Disha Patani का रिलेशनशिप, अलेक्जेंडर को डेट करने का मिला हिंट, फोटो Viral
बिजॉय नाम्बियार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दंगे' में हर्षवर्धन राणे, एहान भट्ट, निकिता दत्ता और अर्जुन दास लीड रोल में नजर आए हैं। ये फिल्म मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब आप इसे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की वजह से बुरी तरह घायल हो गया था ये एक्टर, लगवाने पड़े थे 16 टांके, 7 साल पहले हुई थी डेथ
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है। इसे आप प्राइम वीडियो (Prime Video) पर देख सकते हैं।
Updated on:
27 Apr 2024, 12:08 PM IST
Published on:
27 Apr 2024, 12:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.