29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ बच्चन की वजह से बुरी तरह घायल हो गया था ये एक्टर, लगवाने पड़े थे 16 टांके, 7 साल पहले हुई थी डेथ

Vinod Khanna Death Anniversary: विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन के बीच का एक ऐसा किस्सा है, जिसकी वजह से विनोद खन्ना को 16 टांके लगाने पड़ गए थे। ये किस्सा एक फिल्म के सीन की शूटिंग के दौरान हुआ था, जिसके बाद अमिताभ बच्चन को काफी शर्मिंदगी महसूस हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 27 Apr 2024, 9:13 AM IST

vinod khanna death anniversary

अमिताभ बच्चन ने विनोद खन्ना को मारा था कांच का गिलास

Vinod Khanna Death Anniversary: विनोद खन्ना बॉलीवुड के बेहतरीन स्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ 10 फिल्मों में काम किया है। विनोद और अमिताभ के बीच एक ऐसा किस्सा हुआ था, जिसकी वजह से विनोद खन्ना घायल हो गए थे और अमिताभ बच्चन को इससे काफी शर्मिंदगी महसूस हुई थी। यह किस्सा साल 1978 में आई फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' की शूटिंग के दौरान का है। आइए आज विनोद खन्ना की डेथ एनिवर्सरी पर आपको वो किस्सा सुनाते हैं।

अमिताभ बच्चन की वजह से विनोद के चेहरे पर लगी थी चोट

फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' की शूटिंग के दौरान एक हादसा हुआ था, जिसकी वजह से विनोद खन्ना काफी ज्यादा घायल हो गए थे। इस फिल्म में एक सीन था, जिसमें अमिताभ बच्चन को विनोद खन्ना की तरफ कांच का गिलास फेंकना था और विनोद खन्ना को इस अटैक से खुद को बचाना था। हालांकि, शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने गिलास इतनी तेज से फेंका कि विनोद खन्ना सही समय पर झुककर खुद को बचा नहीं पाए और वो गिलास सीधे उनकी ठोढ़ी पर लग गया।

यह भी पढ़ें: चुनावी माहौल में ओटीटी पर देखें ये 10 पॉलिटिकल फिल्में, सस्पेंस देख दिमाग जाएगा घूम

विनोद खन्ना के लगे थे 16 टांके, बिग बी को हुई थी शर्मिंदगी

इस हादसे से विनोद खन्ना को इतनी ज्यादा चोट लग गई थी कि उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा, जहां उनके 16 टांके लगे थे। विनोद खन्ना के ठोढ़ी पर कांच का गिलास इतना तेजी से लगा था कि एक्टर के ठोढ़ी पर एक परमानेंट निशान भी हो गया था। इस हादसे से अमिताभ बच्चन को काफी शर्मिंदगी महसूस हुई थी और वो विनोद से माफी मांगते रहे। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने जानबूझकर ऐसा कुछ नहीं किया था इसलिए विनोद खन्ना ने उन्हें माफ कर दिया था।

यह भी पढ़ें: ‘आश्रम 4’ का नया वीडियो आया सामने, इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज

कैसे हुई थी विनोद खन्ना की डेथ?

विनोद खन्ना को ब्लैडर कैंसर हुआ था। उनका इलाज मुंबई के एक हॉस्पिटल में चल रहा था, लेकिन इलाज के कुछ हफ्तों के बाद 27 अप्रैल, 2017 को विनोद खन्ना की डेथ हो गई थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग