लोकसभा चुनाव से 3 तीन दिन पहले आयुष्मान खुराना की ये तस्वीरें देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, एक्टर ने अपने पोस्ट पर चुनाव लड़ने की बात नहीं कही है। इसके बावजूद नए संसद भवन का दौरा करना और एक्टर को चुनाव आयोग द्वारा युवाओं को वोट डालने के लिए जागरूक करने के लिए भी चुना जाना, इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि एक्टर आगामी चुनाव में कोई भूमिका जरूर निभाने वाले हैं।