OTT

‘मेरे परिवार को बीच में मत लाओ’, ‘अलायंस’ शो में टूटा कुशल टंडन के सब्र का बांध, प्रोमो में छलका दर्द

Kushal Tandon Alliance Promo: 'अलायंस' के नए टीजर में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट वंशज सिंह के साथ तीखी बहस के बाद कुशल टंडन को भावुक होते हुए दिखाया गया है, जिससे ऑनलाइन चर्चा शुरू हो गई है।
2 min read
Jul 17, 2026
Kushal Tandon Emotional Breakdown
'अलायंस' शो में इमोशनल हुए कुशल टंडन। (फोटो सोर्स: X- @digital_newshub)

Kushal Tandon Emotional Breakdown in Alliance Promo: प्राइम वीडियो इंडिया की रियलिटी सीरीज 'अलायंस' के नए टीजर में टीवी एक्टर कुशल टंडन को टूटा हुआ और भावुक दिखाया गया है, जिसको देखकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। बता दें कि इस प्रोमो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट वंशज सिंह की वापसी दिखाई गई है, जिनकी कॉम्पिटिशन में दोबारा एंट्री के बाद कुशल के साथ तीखी बहस होती है। एपिसोड के टेलीकास्ट होने से पहले ही दर्शकों के बीच इस तीखी बहस की चर्चा शुरू हो गई है।

प्रोमो में दिखी वंशज सिंह और कुछ टंडन की लड़ाई

टीजर में साफ दिख रहा है कि दोनों के बीच बहस तब शुरू होती है जब वंशज सिंह कथित तौर पर झगड़े के दौरान कुशल टंडन के परिवार पर कुछ बोलते हैं। इससे कुशल नाराज हो जाते हैं और माहौल संजीदा हो जाता है। जैसे-जैसे असहमति बढ़ती है, होस्ट दोनों कंटेस्टेंट को शांत करने और बहस को और बढ़ने से रोकने के लिए बीच-बचाव करते हैं।

फैमिली के नाम पर इमोशनल हुए कुशल टंडन

प्रोमो में घटना के बाद कुशल टंडन साफ तौर पर काफी इमोशनल दिखाई देते हैं। हालांकि, टीजर में पूरी बातचीत या झगड़े की वजह बनने वाली घटनाओं का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इससे पता चलता है कि ये बहस और झगड़ा शो के आने वाले एपिसोड के सबसे बड़े पलों में से एक होगा। बता दें कि इसकी पूरी जानकारी एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगी।

'अलायंस' शो में इमोशनल हुए कुशल टंडन। (फोटो सोर्स: X- @digital_newshub)

देखा जाए तो ये नया झगड़ा ऐसे समय में हुआ है जब शो के अंदर पहले से ही कई राइवलरी पनप रही हैं। अर्सलान गोनी और डॉली जावेद समेत कई कंटेस्टेंट स्ट्रैटेजिक गेमप्ले में शामिल रहे हैं क्योंकि कॉम्पिटिशन के दौरान अलायंस बदलते रहते हैं। वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के आने से घर के अंदर का माहौल और भी ज्यादा कॉम्पिटिटिव हो सकता है।

फैंस कर रहे कुषाण टंडन को सपोर्ट

टीज़र रिलीज होने के बाद, कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। कई फैंस ने कुशल टंडन को सपोर्ट किया और #WeStandWithKushal हैशटैग ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया। कुछ दर्शकों ने कहा कि एक्टर के साथ गलत व्यवहार किया गया और उन्होंने इस परिस्थिति पर सवाल उठाए। वहीं, कुछ लोगों का मानना ​​था कि ये घटना एक कॉम्पिटिटिव रियलिटी शो में नार्मल है।

सोहेल खान का भी छलका दर्द

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान ने शो के दौरान अपने बचपन का एक दुःखद किस्सा शेयर किया और बताया कि कैसे बचपन में वो एक शख्स द्वारा यौन शोषण का शिकार हुए थे। उन्होंने ये भी बताया कि इस घटना से वो इतना शर्मिंदा हुए थे कि किसी को इसके बारे में बता भी नहीं पाए थे। काफी समय बीतने के बाद उन्होंने अपने पापा को इसके बारे में बताया था।

अलायंस के बारे में

कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किये जा रहे रियलिटी शो 'अलायंस' का कॉन्सेप्ट छह हफ्तों के कॉम्पिटिशन के दौरान स्ट्रैटेजी, टीमवर्क और कंटेस्टेंट के बीच बदलते रिश्तों पर आधारित है। जैसे-जैसे नए प्रतिभागी गेम में शामिल हो रहे हैं, वैसे-वैसे पुराने अलायंस की परीक्षा भी हो रही है। इस बीच, कंटेस्टेंट के बीच मतभेद और चौंकाने वाले मोड़ लगातार देखने को मिल रहे हैं।

Updated on:
17 Jul 2026 04:39 pm
Published on:
17 Jul 2026 04:39 pm