OTT

कौन है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मिमिक्री करने वाला शख्स? जो ‘India’s Got Latent 2’ का बना सबसे फेमस चेहरा

'India’s Got Latent 2' के पहले एपिसोड में Donald Trump बनकर स्टेज पर उतरा चेहरा था स्टैंड-अप कॉमेडियन अविनाश अग्रवाल। आलिया भट्ट और शरवरी फिल्म 'Alpha' प्रमोट करने आई थीं, पर सारी लाइमलाइट अविनाश ले गए।

2 min read
Jun 21, 2026
Avinash Agarwal
Avinash Agarwal (Instagram: avinashtheagarwal)

Who's Avinash Agarwal: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India’s Got Latent 2) सीजन 2 का प्रीमियर 20 जून को आया और जहां फैंस आलिया भट्ट और शरवरी को 'अल्फा' (Alpha) का प्रमोशन करते देखने के लिए उत्सुक थे, तो वहीं एक अनजान कलाकार ने पूरे शो की रौनक बटोर ली। मिलिए अविनाश अग्रवाल से वो कॉमेडियन जिनकी डोनाल्ड ट्रंप की नकल ने जजों को हंसी से लोटपोट कर दिया।

लगभग एक साल बाद वापसी

समय रैना का ये हिट टैलेंट-कॉमेडी शो रणवीर अल्लाहबादिया विवाद के बाद बंद हो गया था। इसलिए सीजन 2 की वापसी कॉमेडी जगत में सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले इवेंट में से एक बन गई थी।

ट्रंप बनकर लूट ली महफिल

आलिया और शरवरी की स्टार पावर के बीच अविनाश अग्रवाल शाम के ब्रेकआउट कलाकार बनकर उभरे। डोनाल्ड ट्रंप के रूप में स्टेज पर आकर उन्होंने एक हाई-एनर्जी और मजेदार परफॉर्मेंस दी जिसमें सेलेब्रिटी पैनल पर भी चुटीले कटाक्ष किए। आलिया का रोस्ट और होस्ट समय पर उनके मजेदार ताने दर्शकों को बेहद पसंद आए। बता दें, जजों ने भी उन्हें भरपूर सराहा आशीष सोलंकी, बलराज घई और आलिया ने उन्हें परफेक्ट 10 दिए, शरवरी ने 9.5 और समय रैना ने भी 10 अंक देते हुए उनकी स्टेज प्रेजेंस और कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की।

कौन हैं अविनाश अग्रवाल?

कई दर्शकों ने उन्हें इस शो से पहली बार देखा लेकिन अविनाश अग्रवाल सालों से परफॉर्म कर रहे हैं। थिएटर और परफॉर्मिंग आर्ट्स से जुड़े अविनाश एक स्टैंड-अप कॉमेडियन, राइटर, वॉइस आर्टिस्ट और इवेंट होस्ट हैं। उन्होंने पूरे भारत में 200 से ज्यादा लाइव शो लिखे और परफॉर्म किए हैं। दरअसल, इंस्टाग्राम पर लगभग 94,000 फॉलोअर्स वाले अविनाश मजाकिया अंदाज में खुद को "इंडियन ट्रंप" कहते हैं और अब ये टाइटल पहले से कहीं ज्यादा सटीक लगता है।

बड़े सेलेब्स के साथ काम कर चुके हैं

अविनाश अग्रवाल, मनीषा कोइराला, अभय देओल, जॉनी लीवर और अनुराग कश्यप जैसे सेलेब्रिटीज के इवेंट होस्ट कर चुके हैं। उन्होंने शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा वाली ब्रांड स्क्रिप्ट्स पर भी काम किया है। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि अमेरिका में फेमस टोस्टमास्टर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ पब्लिक स्पीकिंग रही जहां उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और दुनिया के टॉप 30 स्पीकर्स में अपनी जगह बनाई।

Updated on:
21 Jun 2026 03:42 pm
Published on:
21 Jun 2026 03:36 pm