
Toxic (IMDb)
Toxic release date announced: कन्नड़ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर लंबे समय से फैंस के बीच उत्साह बना हुआ है। पिछले कई महीनों से फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव देखने को मिला, लेकिन अब मेकर्स ने आखिरकार इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म अब 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यश ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की जानकारी दी। पोस्टर के साथ उन्होंने एक खास नोट भी लिखा, "ऑनर थाय फादर…#Toxic इन सिनेमाज वर्ल्डवाइड 26-08-2026 से।" जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी। बता दें, इस एलान के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
ये फिल्म पहले मार्च 2026 में रिलीज होने वाली थी। उस समय इसका मुकाबला दूसरी बड़ी फिल्मों से होने वाला था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और कुछ बाहरी कारणों की वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला लिया। बाद में इसे जून में लाने की योजना बनाई गई, लेकिन वो तारीख भी बदल दी गई। अब कई महीनों की अनिश्चितता के बाद फिल्म को अगस्त की नई रिलीज विंडो मिल गई है।
इस पर फिल्म के मेकर्स का कहना है कि 'टॉक्सिक' को वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ये केवल भारतीय बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचने की भी कोशिश करेगी। इसी वजह से रिलीज के लिए सही समय चुनना मेकर्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। बता दें, गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक फैंटेसी एक्शन ड्रामा है। इसमें यश डबल रोल में दिखाई देंगे। उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे स्टार्स भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट और बड़े पैमाने पर तैयार की गई कहानी इसे साल की चर्चित फिल्मों में शामिल करती है।
यश के फैंस के लिए ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि वो लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 'KGF चैप्टर 2' में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। इस बीच यश की एक और बड़ी फिल्म 'रामायण' भी चर्चा में है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में यश एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में आने वाला समय यश के करियर के लिए बेहद अहम माना जा रहा है और अब फैंस की निगाहें 'टॉक्सिक' पर टिकी हुई हैं, जो अब अगस्त 2026 में थिएटर में दस्तक देगी।
Updated on:
21 Jun 2026 02:13 pm
Published on:
21 Jun 2026 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
