OTT

‘बहुत गलत!’ आकांक्षा चमोला के Bisexual खुलासे पर नेहल चुडासमा का तीखा रिएक्शन वायरल

Nehal Chudasama Reacts Akanksha Chamola Bisexual Revelation: हाल ही में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के बायसेक्सुअल होने के खुलासे के बाद नेहल चुडासमा ने एक तीखा रिएक्शन दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
2 min read
Jul 05, 2026
Nehal Chudasama and Akanksha Chamola
Nehal Chudasama and Akanksha Chamola (IMDb)

Nehal Chudasama Reacts Akanksha Chamola Bisexual Revelation: रियलिटी शो 'लॉक अप' में आकांक्षा चमोला की प्राइवेट लाइफ से जुड़ा खुलासा चर्चा का विषय बना हुआ है। शो के दौरान श्रेया कालरा के जरिए आकांक्षा की सेक्शुएलिटी को लेकर किए गए कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। अब इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस और मॉडल नेहल चुडासमा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना की को-कंटेस्टेंट रहीं नेहल ने इस घटना को गलत बताते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी पहचान और निजी सच्चाई दुनिया के सामने कब और कैसे शेयर करनी है, इसका फैसला वही करे।

सेक्शुअलिटी आज भी भारतीय समाज में बेहद संवेदनशील विषय है

नेहल चुडासमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि सेक्शुएलिटी आज भी भारतीय समाज में बेहद संवेदनशील और व्यक्तिगत विषय है। उनके अनुसार हर इंसान को अपनी बात अपनी शर्तों और अपनी सुविधा के अनुसार शेयर करने की पूरी स्वतंत्रता और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने आगे ये भी कहा कि किसी की ओर से इतनी निजी जानकारी सार्वजनिक कर देना उचित नहीं है, ये बहुत गलत है। भले ही वो किसी रियलिटी शो का हिस्सा क्यों न हो। हालांकि उन्होंने ये भी माना कि प्रतियोगिता आधारित शो में सभी प्रतिभागी अलग-अलग तरीके से खेलते हैं।

अपने पोस्ट में नेहल ने आकांक्षा के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि उन्हें दुख है कि आकांक्षा को इस स्थिति का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्हें इस बात पर गर्व भी है कि आकांक्षा ने अपनी पहचान और अनुभवों को आत्मविश्वास के साथ एक्सेप्ट किया। शो के एक एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने खुलकर बताया कि शादी से पहले वो खुद को बायसेक्सुअल मानती थीं और कुछ महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में भी रही थीं। उन्होंने साफ किया कि उनके सभी रिश्ते गहरे या शारीरिक नहीं थे, लेकिन महिलाओं के प्रति आकर्षण और भावनात्मक जुड़ाव उन्होंने महसूस किया है।

'लॉक अप 2' में अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं

रितेश देशमुख और फराह खान द्वारा होस्ट किए जा रहे 'लॉक अप 2' में अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। शो में कंटेस्टेंट्स अपने निजी राजों के साथ खेल रहे हैं, लेकिन आकांक्षा और श्रेया के बीच हुआ यह विवाद अब तक के सबसे चर्चित घटनाक्रमों में शामिल हो गया है। आने वाले एपिसोड में दोनों के रिश्ते किस दिशा में जाएंगे और घर के बाकी सदस्य किसका साथ देंगे, इस पर दर्शकों की नजरें टिकी हुई हैं।

Updated on:
05 Jul 2026 11:19 am
Published on:
05 Jul 2026 11:19 am