OTT

Pankaj Tripathi Work Break: जीजा के निधन से सदमे में हैं पंकज त्रिपाठी, एक्टिंग से लिया ब्रेक, परिवार को संभालना हो रहा मुश्किल

Pankaj Tripathi Work Break: पंकज त्रिपाठी अपने बहनोई के निधन के बाद से परिवार को समय दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे के बाद पंकज त्रिपाठी ने अपने काम से ब्रेक ले लिया है।

less than 1 minute read
May 02, 2024
पंकज त्रिपाठी

Pankaj Tripathi Work Break: पंकज त्रिपाठी के घर में दुखों का पहाड़ टुटा हुआ है। बीते दिन पंकज के बहन और बहनोई एक भीषण हादसे का शिकार हुए थे। इस हादसे में पंकज त्रिपाठी के बहनोई का निधन हो गया था। बहन बुरी तरह से घायल हो गई थी। हादसे के बाद से पंकज त्रिपाठी अपने परिवार को समय दे रहे हैं उनके साथ खड़े हैं। एक्टर ने अपने काम से भी ब्रेक लिया हुआ है।

परिवार में हादसे के बाद पंकज त्रिपाठी ने एक्टिंग से लिया ब्रेक

पंकज त्रिपाठी का परिवार उनके बहन और बहनोई के साथ हुए हादसे से उभरने की कोशिश कर रहे हैं। एक्टर इस समय अपने परिवार को समय दे रहे हैं। खबरों के मुताबिक जब हादसा हुआ था उस समय पंकज त्रिपाठी अपने गांव में थे। वह कोई शूटिंग नहीं कर रहे थे। पंकज त्रिपाठी के बहन और बहनोई के साथ हुई दुर्घटना से उनका परिवार निपने की कोशिश कर रहा है। एक्टर ने भी काम से ब्रेक लेकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ वक्त बिता रहे हैं। पंकज के बहन और बहनोई के साथ ये हादसा 20 अप्रैल को झारखंड में हुआ था। इस हादसे में पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत हो गई थी। धनबाद के सिरसा में उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में बहन और उनके दोनों बच्चे भी जख्मी हो गए थे।

पंकज त्रिपाठी वर्कफ्रंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज त्रिपाठी बहुत जल्द मुंबई लौटेंगे और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' जल्द रिलीज होने वाली है। एक्टर को कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' में भी देखा जाने वाला है।

Published on:
02 May 2024 10:20 am
Also Read
View All

अगली खबर