OTT

‘माइक हाथ में था, तभी बोलना चाहिए था’, 370 बिरयानी विवाद पर स्नेहिल दीक्षित का बयान चर्चा में

Snehil Dixit on Pranit More Controversy: 370 बिरियानी कंट्रोवर्सी और प्रणित मोरे विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियां और कॉमेडियंस इस विवाद पर अपनी राय दे रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस स्नेहिल दीक्षित मेहरा का। प्रणित मोरे के शो उन्होने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब ये विवादित बयान शूट हुआ था तभी उसको रोकना चाहिए था।

3 min read
Jun 13, 2026
Pranit More Controversy
Pranit More विवाद पर कॉमेडियन स्नेहिल दीक्षित का बड़ा बयान। (फोटो सोर्स: IMDb)

Pranit More Controversy: 370 बिरयानी और प्रणित मोरे विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस स्नेहिल दीक्षित मेहरा ने भी इस पर अपनी राय रखी है। प्रणित मोरे के शो से जुड़े मामले पर उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स की जिम्मेदारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब ये विवादित बयान दिया गया और रिकॉर्ड किया गया, तभी उसे रोकना चाहिए था।

कॉमेडियन प्रणीत मोरे के विवाद पर कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस स्नेहिल दीक्षित मेहरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शो के दौरान अगर कोई गलत या महिला विरोधी टिप्पणी हुई थी तो उसी समय उसका विरोध करना चाहिए था, क्योंकि उस वक्त माइक कॉमेडियन के हाथ में था। स्नेहिल ने कहा कि सिर्फ हंसने तक बात सीमित नहीं रहती, लेकिन जब किसी वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी भी उसी व्यक्ति की होती है जिसने उसे शेयर किया है। उन्होंने इस मामले में कंटेंट क्रिएटर्स की जिम्मेदारी पर जोर दिया।

प्रणीत मोरे ने मांगी माफ़ी

बता दें कि आज यानी शनिवार को स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने 370 बिरयानी वाले विवाद को बढ़ता देख और FIR होने के बाद अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी है. साथ ही इस कार्यवाही में पूरा सहयोग देने की भी बात कही है। वीडियो में कॉमेडियन ने कहा, 'तो ये बात मुझे आप सभी से काफी समय से करनी थी। मेरे एक शो का क्लिप काफी वायरल हो गया जिसकी वजह से मुझे काफी हेट मिल रही है। और मैं ये नफरत डिजर्व भी करता हूं। लेकिन उस लड़के ने जो भी बातें बोलीं वो काफी आपत्तिजनक हैं। उसकी बातों पर लोग हंस रहे थे और मैं भी उसी में ही बह गया। मैंने उसे रोकने की भी कोशिश नहीं की।'

'कानूनी प्रक्रिया में पूरी सहायता करूंगा'

इसके साथ ही प्रणित मोरे ने कहा, 'अगर मैं चाहता तो उसे वहीं पर ही रोक सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। आप सभी मुझे एक चांस दीजिए। मैं खुद को बेहतर इंसान बनाकर दिखाऊंगा। मेरे खिलाफ जो भी कानूनी कदम उठाया गया है, मैं उसमें पूरा सहयोग दूंगा। मेरी वजह से जिन भी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, मैं उन सभी से माफी मांगता हूं। मैं अपनी कॉमेडी स्किल्स पर अब और ज्यादा काम करूंगा।'

क्या है ₹370 बिरयानी विवाद

बता दें कि कुछ दिन पहले कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में ₹370 बिरयानी वाले कमेंट पर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। शो में 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने कहा कि वह एक महिला के साथ डेट पर गए थे, जहां उन्होंने चिकन बिरयानी की एक प्लेट के लिए 370 रुपये दिए, और इसलिए वो अपने इन्वेस्टमेंट पर “रिटर्न” के हकदार हैं। इस टिप्पणी पर प्रणित मोरे हंसने लगे और उन्हें शो में बोलने का मौका दिया। हिमांशु ने बाद में माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए। इस बीच, प्रणित ने भी माफी मांगते हुए कहा कि ‘ऑडियंस मेंबर के कमेंट मेरे विचार नहीं दिखाते हैं’।

हिमांशु जांगड़ा को निकला गया नौकरी से

देखते ही देखते ये विवाद पर आग की तरह फैल गया. सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रणीत मोरे की जमकर आलोचना की। कई कॉमेडियंस, सेलिब्रिटीज ने इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शो को बंद करने और प्रणीत के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग भी की। बता दें कि बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रणीत का सोशल मीडिया अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया है।

बता दें कि बढ़ते विवाद के चलते हिमांशु जांगड़ा को उनकी कंपनी ने जॉब से निकाल दिया है।

वहीं, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार के खिलाफ एक्शन लिया है। तीनों के खिलाफ सोशल मीडिया पर फैलाए गए आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर FIR दर्ज की गई है। बता दें कि कुछ समय पहले डॉ. सेजल पवार ने भी इसी शो में डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स को लेकर विवादित बयान दिया था, जो इस 370 बिरियानी विवाद के बीच वायरल होने लगा है।

Updated on:
13 Jun 2026 07:03 pm
Published on:
13 Jun 2026 06:26 pm