OTT

तलाक के बाद ईशा रिखी ने की ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री, सलमान ने कसा बादशाह पर तंज! भावुक हुईं अभिनेत्री

Salman khan Dig on Badshah: ईशा रिखी ने 'बिग बॉस 20' के घर में प्रवेश किया। प्रीमियर एपिसोड में उन्होंने रैपर बादशाह संग अपने अलगाव पर बात करने से इनकार कर दिया। इसमें सलमान खान ने उनका साथ दिया और उन्हें एक सलाह दी।
2 min read
Sep 07, 2026
Salman khan dig on badshah after isha rikhi entry in bigg boss 20
बिग बॉस 20 में पहुंची बादशाह की पूर्व पत्नी ईशा रिखी (Photo Source- Instagram/JioHotstar)

Isha Rikhi In Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का आगाज हो चुका है और प्रीमियर एपिसोड के साथ ही घर के अंदर ड्रामे और गॉसिप का दौर भी शुरू हो गया है। रविवार को प्रसारित हुए ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में बादशाह संग तलाक अनाउंस के बाद पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल ईशा रिखी ने 'बिग बॉस 20' के घर में ग्रैंड एंट्री ले ली है। ऐसे में सलमान खान भी प्रीमियर के दौरान उनका साथ देते नजर आए और ईशा रिखी को सलाह देते हुए भाईजान ने बादशाह पर बड़ा बयान दे दिया।

बादशाह से तलाक के बाद ईशा रिखी पहुंची 'बिग बॉस 20'

ईशा रिखी जब बिग बॉस 20 में सलमान खान के सामने अपना परिचय दे रही थीं तो वह काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले कुछ समय से उनके काम से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी और पुराने रिश्ते की चर्चा हो रही है।

ईशा ने कहा, "लोग मुझे जितना जानते हैं, मैं उससे कहीं बढ़कर हूं। मैं नेशनल टेलीविजन पर उसका नाम नहीं लेना चाहती, क्योंकि वह मेरा अतीत है। प्यार में मिले कड़वे अनुभवों ने मुझे अंदर से तोड़ दिया था और मैं लंबे समय से एक साये में जी रही थी। लेकिन अब मैं उस साये से बाहर निकलकर बिग बॉस के घर में अपनी खुद की पहचान बनाने आई हूं।"

ईशा ने सलमान खान को आश्वासन भी दिया कि वह घर के अंदर किसी भी तरह से अपने पूर्व पति या बीते दिनों को तमाशा नहीं बनने देंगी।

सलमान खान ने बादशाह को लेकर क्या कहा?

ईशा की बातें सुनने के बाद शो के होस्ट सलमान खान पूरी तरह उनके समर्थन में आ गए। सलमान ने ईशा का हौसला बढ़ाते हुए और बादशाह पर अप्रत्यक्ष तंज कसते हुए कहा, "यार, लाइफ में सबके ब्रेकअप होते हैं, देखो आपके सामने कौन खड़ा है! किसी को भी आपको चोट पहुंचाने का श्रेय नहीं मिलना चाहिए।”

सलमान खान ने आगे कहा, “किसी को भी आपके अतीत के बारे में जानने की जरूरत नहीं है। अगली पार्टी तो बहुत पहले ही आगे बढ़ चुकी है, इसलिए आपको भी अब अपने जीवन में मुस्कुराते हुए आगे बढ़ना चाहिए।" अब सलमान के इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं और फैंस सलमान के इस सपोर्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पंजाबी सिनेमा से 'बिग बॉस' तक का सफर

गौरतलब है कि ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा का एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने एक दशक से अधिक के करियर में 'जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे', 'अरदास', 'बड़े चंगे ने मेरे यार कमीने' और हिंदी फिल्म 'नवाबजादे' जैसी फिल्मों में काम किया है।

बता दें, चार साल की डेटिंग के बाद बादशाह संग शादी और फिर अगस्त में आपसी सहमति से हुए अलगाव के बाद ईशा की इस 'बिग बॉस 20' एंट्री ने उनके करियर को एक नया मोड़ दे दिया है।

Updated on:
07 Sept 2026 07:02 am
Published on:
07 Sept 2026 06:57 am