OTT

स्काउट ओपी की मां का फूटा ‘बिग बॉस 20’ के नए प्रोमो पर गुस्सा, बेटे के मेंटल प्रेशर पर ऑडियो किया शेयर

Bigg Boss 20: कंटेस्टेंट स्काउट की मां ने एक ऑडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने बिग बॉस के मेकर्स पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 2:04 PM IST
ScoutOP mother audio share angry on Bigg Boss 20 new promo and son mental health
स्काउट ओपी की मां ने पोस्ट में मेकर्स पर लगाए आरोप (Photo Source- Instagram/scoutop/JioHotstar)

ScoutOP mother On Bigg Boss 20 Promo: टीवी के सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो में से एक 'बिग बॉस' के घर में इन दिनों ड्रामे और भावनाओं का सैलाब देखने को मिल रहा है। शो के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच आपसी खींचतान तो चल ही रही है, लेकिन अब यह विवाद घर के बाहर खड़े परिवारों तक पहुंच गया है। स्काउट ओपी की मां ने शो के मेकर्स और एडिटिंग टीम के खिलाफ एक बेहद भावुक और कड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अधूरे प्रोमो और गलत एडिटिंग के जरिए उनके बेटे की छवि को जानबूझकर धूमिल किया जा रहा है, जिससे वह गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहा है।

स्काउट की मां का फूटा नए प्रोमो पर गुस्सा

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट स्काउट ओपी की मां ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि एक मां के लिए यह देखना बेहद तकलीफदेह है कि उसका बेटा मानसिक तौर पर इतना कुछ झेल रहा है। उन्होंने सलमान खान के उस पुराने वाकये का जिक्र किया जब खुद शो के होस्ट को एक एडिटेड प्रोमो के खिलाफ आकर सफाई देनी पड़ी थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब होस्ट खुद मान चुके हैं कि अधूरे प्रोमो से गलत धारणा बनती है, तो फिर उनके बेटे के साथ बार-बार ऐसा क्यों किया जा रहा है?

स्काउट की मां ने आरोप लगाया कि शो के प्रोमो में कभी पुरानी क्लिप्स को जूम करके, कभी बातों को संदर्भ (Context) से काटकर और कभी अलग-अलग मौकों के वीडियो को आपस में जोड़कर ऐसे प्रोमो तैयार किए जा रहे हैं जो पूरी तरह सच्चाई से कोसों दूर हैं। उन्होंने कहा, "स्काउट्स शो के बाहर भी एक जिंदगी जीता है, उसका करियर और रिश्ते हैं। उसने कई बार अपनी बात साफ-साफ रखी है, लेकिन इसके बावजूद बार-बार उन्हीं पुरानी बातों को घसीटकर एक नया नैरेटिव गढ़ा जा रहा है।"

"मुझे कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं चाहिए, बस मेरे बेटे के साथ न्याय हो"

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, "आखिर एक इंसान को और कितना मेंटली पुश किया जाएगा? मैं किसी से कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं चाहती। बस इतना चाहती हूं कि मेरे बेटे के साथ भी फेयरनेस हो उसकी बातों को पूरा दिखाया जाए। कॉन्टैक्ट से काटकर नहीं। उसे भी अपनी बात रखने का अपनी इमेज को लेकर परेशान हुए बिना इस सफर को पूरा करने का मौका मिले। आखिरकार वो भी किसी का बेटा है उसकी भी एक जिंदगी है सपने हैं और एक फ्यूचर है, एक शो और उसके प्रमोस कुछ वक्त के लिए होते हैं लेकिन उनका असर किसी इंसान की जिंदगी और मेंटल हेल्थ पर बहुत लंबे वक्त तक रह सकता है।"

उन्होंने अंत में चेतावनी देते हुए कहा कि शो और उसके प्रोमो कुछ वक्त के लिए होते हैं, लेकिन इस तरह के मानसिक प्रताड़ना और गलत एडिट्स का असर किसी भी इंसान की जिंदगी और मेंटल हेल्थ पर बहुत लंबे वक्त तक रहता है। एक मां की यह गुहार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस भी स्काउट्स के समर्थन में आगे आ रहे हैं।

Updated on:
13 Nov 2026, 2:04 PM IST
Published on: