OTT

स्काउट ने सलमान खान के सामने किया बड़ा खुलासा, काश्वी को बताया अपनी मंगेतर

Bigg Boss 20: स्काउट ने बड़ा खुलासा करते हुए काश्वी को अपनी मंगेतर बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें हर पल इस बात की टेंशन रहती है कि उनके किसी एक्शन से उनकी पार्टनर को बुरा न लगे।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 7:38 AM IST
ScoutOP reveals girlfriend Kaashvi is my Fiance front of salman khan in weekend ka vaar love shocked
स्काउट ने घर वालों के सामने काश्वी को लेकर किया खुलासा (Photo Source- Instagram/JioHotstar)

ScoutOP reveals Kaashvi his Fiance: टीवी के सबसे बड़े और चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में हर दिन नए खुलासे और रिश्तों के नए समीकरण देखने को मिलते रहते हैं। शो के दौरान कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ, उनके बाहर के रिश्ते और घर के अंदर के ड्रामे पर अक्सर तीखी चर्चाएं होती नजर आती हैं। इस बार भी यही हुआ रविवार को वीकेंड का वार में सलमान खान ने सभी घरवालों की जमकर क्लास लगाई। कनिका से लेकर लव गिल तक उन्होंने सबको लताड़ा। वहीं, एक ऐसा पल आया जब सलमान खान के सामने स्काउट ने अपनी जिंदगी का एक बड़ा खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी उनकी मंगेतर है।

स्काउट ने बिग बॉस 20 में बताया काश्वी को मंगेतर

रविवार को वीकेंड का वार में सलमान खान का एक अलग ही रुप लोगों को देखने को मिला। उन्होंने घरवालों को आईना दिखाते हुए लव और स्काउट के रिश्ते पर बड़ी-बड़ी बातें की। इसी बीच जब सलमान खान के साथ बातचीत का सिलसिला चल रहा था, तब स्काउट ने पूरी ईमानदारी और बेबाकी के साथ अपने दिल की बात रखी। उन्होंने कैमरे और देश के सामने साफ शब्दों में कहा, "जी सर। हर सेकंड मैं टेंशन में रहता हूं। आज मैं खुलके बोलता हूं कि काश्वी मेरी मंगेतर है। आज तक नहीं बोला था कहीं पर भी पर आज खुलकर बोलता हूं।"

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए स्काउट ने यह भी जताया कि शो के अंदर उनके किसी भी बर्ताव या एक्शन का असर बाहर उनकी पार्टनर पर किस तरह पड़ता है। उन्होंने कहा कि जाहिर सी बात है कि अगर उनके किसी भी एक्शन से उनकी मंगेतर को 1% भी बुरा या खराब महसूस होता है, तो उन्हें इसका बहुत ज्यादा पछतावा (रिग्रेट) होता है। उनका यह बयान इस बात का गवाह था कि वह घर के अंदर अपने गेम के साथ-साथ अपने निजी रिश्तों को लेकर कितने संवेदनशील हैं।

रिश्तों की उलझनों और बयानों के बीच स्पष्ट हुई स्थिति

गौरतलब है कि इससे पहले भी शो के दौरान काश्वी की एंट्री और अन्य घरवालों के साथ रिश्तों को लेकर काफी चर्चाएं हो चुकी हैं। घर के भीतर कई बार लव गिल और स्काउट के समीकरणों को लेकर सवाल उठाए गए थे, जिसके बाद बाहर मौजूद उनकी पार्टनर काश्वी का रिएक्शन भी चर्चा में रहा था। ऐसे में सलमान खान के सामने स्काउट द्वारा अपनी मंगेतर के रूप में काश्वी का नाम खुले तौर पर लेना और इस रिश्ते पर मुहर लगाना शो के भीतर और बाहर एक बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। इस खुलासे के बाद फैंस और दर्शकों के बीच भी इस रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

वहीं, सलमान खान ने स्काउट से आगे कई और बातें की। सलमान खान ने पूछा कि जब तुम्हारी गर्लफ्रेंड काश्वी यहां घर में आई थी तो उसे यहां तक क्यों आना पड़ा और उसने तुम्हें जो समझाया था क्या तुमने उसकी बात मानी? स्काउट ने जवाब देते हुए कहा कि काश्वी ने मुझे लव से दूर रहने को कहा था और मैंने 2 दिन ऐसा किया भी था। लेकिन फिर मुझमें ईगो आ गया और मैं बाहर के लोगों के सामने खुद को साबित करने लगा।

Updated on:
16 Nov 2026, 7:38 AM IST
Published on: