O Romeo OTT Release: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। लोगों को इसके ओटीटी पर आने का इतजार था। जो अब खत्म हो गया है, ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। आइये जानते हैं किस प्लेटफॉर्म पर आप इसे देख सकते हैं….
O Romeo OTT Release: अगर आप क्राइम, सस्पेंस और विशाल भारद्वाज की डार्क कहानियों के शौकीन हैं, तो आपके लिए आज का दिन बेहद खास है। प्राइम वीडियो पर आज शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ग्लोबली रिलीज हो गई है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म न सिर्फ अपने दमदार कलाकारों के कारण चर्चा में है, बल्कि इसकी कहानी आपको 90 के दशक के उस बॉम्बे में ले जाती है, जहां गोलियों की गूंज और वफादारी के बीच की लकीर बहुत धुंधली थी।
फिल्म की स्टारकास्ट किसी पावरहाउस से कम नहीं है। बॉलीवुडएक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर अपने इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। उनके साथ तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की जोड़ी ने स्क्रीन पर आग लगा दी है। वहीं, दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर, फरीदा जलाल और तमन्ना भाटिया ने कहानी में जान फूंक दी है। फिल्म में विक्रांत मैसी का कैमियो एक बड़ा सरप्राइज है, जो कहानी को एक अलग मोड़ पर ले जाता है।
‘ओ रोमियो’ की कहानी साल 1994 के बॉम्बे की कहानी पर आधारित है। फिल्म का मुख्य किरदार 'उस्तरा' (शाहिद कपूर) एक खौफनाक गैंगस्टर है, लेकिन उसका एक राज है- वह खुफिया अधिकारी इस्माइल खान के लिए भी काम करता है। मिशन के दौरान उसे दहेश दुग्गल नाम के एक फाइनेंसर को खत्म करना है, जिसके तार स्पेन में बैठे माफिया जलाल से जुड़े हैं।
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उस्तरा की मुलाकात अफशान (तृप्ति डिमरी) से होती है। अफशान एक ऐसी विधवा है जो अपने प्रेमी बिल्लू की मौत का बदला लेना चाहती है। यहीं से शुरू होता है भावनाओं, धोखे और हिंसा का एक ऐसा खेल, जहां प्यार और फर्ज के बीच की जंग खूनी मोड़ ले लेती है।
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत विशाल भारद्वाज का निर्देशन और गुलजार साहब का संगीत है। विशाल भारद्वाज अपनी फिल्मों में जिस तरह से मानवीय संवेदनाओं और माफिया जगत की हकीकत को पिरोते हैं, वह इस फिल्म में भी साफ झलकता है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म केवल एक एक्शन ड्रामा नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि ताकत की चाहत में इंसान को क्या कीमत चुकानी पड़ती है।