OTT

‘हर्षद के साथ नहीं दिखनी चाहिए’, शिल्पा शिंदे के फरमान पर Lock Upp में फूट-फूटकर रोईं शिवांगी जोशी, घर में छिड़ी जंग

Lock upp 2: जब शिल्पा शिंदे ने कहा कि वो हर्षद के साथ नहीं दिखना चाहिए। इस बयान का सीधे असर शिवांगी जोशी पर पड़ा, जो फूट-फूटकर रोने लगीं और बहस आगे बढ़ गई।
2 min read
Jul 13, 2026
'हर्षद के साथ नहीं दिखनी चाहिए', शिल्पा शिंदे के फरमान पर फूट-फूटकर रोईं शिवांगी जोशी, घर में छिड़ी जंग
शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी के बीच छिड़ी जंग (सोर्स: instagram: netflixindiarealit)

Netflix Lock upp 2 Reality Show: नेटफ्लिक्स के फेमस रियलिटी शो 'Lock Upp 2' में इस बार रिश्तों, रणनीति और सत्ता की लड़ाई ने नया मोड़ ले लिया है। घर के अंदर बने नए नियमों और कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती दूरी ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया है। हाल के एक एपिसोड में सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की रही, जब शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी को हर्षद चोपड़ा से दूरी बनाए रखने की सख्त और साफ हिदायत दी। इसके बाद शिवांगी खुद को संभाल नहीं सकीं और इमोशनल होकर रो पड़ीं।

'रूलर और डेपेंडेंट' का नया नियम लागू

घर में 'रूलर और डेपेंडेंट' का नया नियम लागू किया गया है। इस नियम के तहत डेपेंडेंट को अपने रूलर के हर ऑडर का पालन करना होगा। इसी दौरान शिल्पा शिंदे ने शिवांगी से साफ शब्दों में कहा कि वो हर्षद चोपड़ा के साथ न बैठें और उन्हें उनके साथ बिल्कुल भी नजर नहीं आना चाहिए। ये बात शिवांगी को काफी बुरी लगी और वो राम कपूर के पास जाकर रोने लगी।

इतना ही नहीं, शिल्पा की इस हिदायत के बाद शिवांगी इमोशनल हो गईं और रोते हुए हर्षद चोपड़ा को पूरी बात बताई। दोनों के बीच हुई बातचीत के बाद घर का माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। शो में ये भी देखने को मिला कि शिल्पा शिंदे और श्रेया की रणनीति को कई घरवाले शिवांगी और हर्षद को एक-दूसरे से दूर करने की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं।

घर में पहले से चल रही दूसरी खींचतान भी तेज हो गई

इसी बीच, घर में पहले से चल रही दूसरी खींचतान भी तेज हो गई, जिसमें अकांक्षा चमोला ने बाकी कंटेस्टेंट्स से कहा कि फराह खान की सलाह के मुताबिक शिल्पा शिंदे, योगेश और आकांक्षा चौधरी से बेवजह बातचीत करने से केवल विवाद बढ़ेंगे। उनका कहना था कि सजा मिलने के बाद भी आकांक्षा चौधरी के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है, इसलिए उनसे दूरी बनाकर रखना ही बेहतर होगा। इसके बाद कई घरवालों ने योगेश और आकांक्षा चौधरी को साइडलाइन करने का फैसला कर लिया।

तनाव का असर शिवांगी पर देखने को मिला

बता दें, तनाव का असर शिवांगी की सेहत पर भी देखने को मिला। लगातार बढ़ते दबाव के बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई। उस समय रूलर बने वरुण यादव ने हर्षद चोपड़ा को शिवांगी की देखभाल करने के लिए कहा। हालांकि, इसी बात को लेकर घर में एक और बहस छिड़ गई और देखते-ही-देखते पूरा माहौल गरमा गया। दरअसल, नए नियम और रिश्तों में बढ़ती दरार ने शो को और भी मजेदार बना दिया है। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में ये विवाद किस दिशा में जाता है और क्या शिवांगी और हर्षद की दोस्ती घरवालों की रणनीति पर भारी पड़ पाएगी।

Updated on:
13 Jul 2026 11:07 am
Published on:
13 Jul 2026 11:07 am