13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धीरज धूपर को Over Confidence ले डूबा, Lock Upp में श्रेया कालरा से टास्क हारते ही ट्रोल होने लगे अभिनेता

Dheeraj Dhupar Vs Shreya Kalra In Lock Upp: लॉकअप में श्रेया कालरा और धीरज धूपर के बीच टास्क में टक्कर देखने को मिली। हालांकि धीरज ने जिस तरीके से ओवर कॉन्फिडेंस दिखाया, उन्हें अब काफी ट्रोल किया जा रहा है।
2 min read
Google source verification
Dheeraj Dhupar Vs Shreya Kalra In Lock Upp

Dheeraj Dhupar Vs Shreya Kalra In Lock Upp (सोर्स- @netflix)

Dheeraj Dhoopar Vs Shreya Kalra In Lock Upp: नेटफ्लिक्स के शो 'लॉकअप' में हालिया टास्क ने एक बार फिर शो के बज को बना दिया है। हाल ही के एपिसोड में हुए टास्क में श्रेया कालरा और धीरज धूपर के बीच आखिर तक भिड़ंत देखने को मिली लेकिन जिस तरह से धीरज ने ओवर कॉन्फिडेंस दिखाया, वो टास्क हार गए और सोशल मीडिया पर अब उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

धीरज धूपर का ओवर कॉन्फिडेंस ले डूबा

इस टास्क में श्रेया कालरा और राम कपूर की एक जोड़ी परफॉर्म कर रही थी और धीरज धूपर और सूफी मोतीवाला एक साथ थे। धीरज धूपर टास्क की शुरुआत से ही भारी पड़ रहे थे। श्रेया कालरा एक तरफ रस्सी से अपना पूरा जोर लगाकर वजन उठाकर खड़ी हुई थीं, तो दूसरी तरफ धीरज बड़े ही आराम से वजन को उठाकर खड़े थे।

हालांकि इसी दौरान धीरज थोड़े ओवर कॉन्फिडेंस होकर खुद को पहले से ही जीता हुआ महसूस करने लगे और हंसने लगे। इतने में ही उनका बैलेंस बिगड़ गया और उनके हाथ से रस्सी छूट गई। इस टास्क में इसी तरह श्रेया जीत गईं।

सोशल मीडिया पर धीरज हुए ट्रोल

इसके बाद इंटरनेट पर अब इस टास्क को लेकर लोगों की ओर से कई रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। कई लोग धीरज पर निशाना साध रहे हैं वहीं श्रेया की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि श्रेया अपनी परफॉर्मेंस से टास्क में खुद को प्रूव कर चुकी है।

रितेश देशमुख ने बदला गेम का पूरा समीकरण

नए एपिसोड में रितेश देशमुख ऐलान करते हैं कि घर के सदस्य अब अपने-अपने ग्रुप में जरूरत से ज्यादा सहज हो चुके हैं। ऐसे में खेल को और कठिन बनाने के लिए सभी सेलमेट्स को बदल दिया जाएगा। इसके साथ ही कंटेस्टेंट्स को दो हिस्सों—कंट्रोलर और डिपेंडेंट- में बांटा जाता है।

इस नए नियम के तहत कंट्रोलर को अपने साथी की किस्मत का फैसला करने का अधिकार मिलेगा। इसी बदलाव के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है और कई कंटेस्टेंट्स के बीच बहस शुरू हो जाती है।

योगेश रावत से भिड़े रितेश देशमुख

प्रोमो में दिखाए गए एक टास्क के दौरान कंट्रोलर को अपने साथी के बराबर वजन वाला बॉक्स उठाकर रखना होता है। इसी दौरान योगेश रावत नियमों पर सवाल उठाते हुए अपनी बात रखने की कोशिश करते हैं।

हालांकि उनकी बात पूरी होने से पहले ही रितेश देशमुख नाराज हो जाते हैं और उन्हें सख्त लहजे में जवाब देते हैं। प्रोमो में होस्ट साफ तौर पर कहते नजर आते हैं कि उनके सामने किसी तरह का नाटक करने की जरूरत नहीं है। इस घटना के बाद माहौल पूरी तरह गर्म हो जाता है और बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह जाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग