
Sunil Pal on 370 Biryani Controversy: महाराष्ट्र साइबर विभाग ने '370 बिरयानी' विवाद के बाद कॉमेडियन प्रनीत मोरे के खिलाफ FIR दर्ज की। अब इस विवाद में कॉमेडियन सुनील पाल भी कूद पड़े हैं. सुनील पाल ने कॉमेडियन पर निशाना साधते हुए इस तरह के शोज को बंद कराने की मांग और ऐसे लोगों पर सख्त नियम बनाने की मांग की है।
IANS से बात करते हुए सुनील पाल ने कहा, "आजकल अश्लीलता के नाम पर कॉमेडी करना एक आम चलन बन गया है। कई लड़के-लड़कियां माइक लेकर दर्शकों या 'जेन-जी' (Gen Z) के सामने परफॉर्म करते दिखते हैं. इससे भले ही उनकी कमाई होती हो, लेकिन यह हमारे युवाओं को बिगाड़ भी रहा है। इसीलिए मैं ऐसे लोगों को हमेशा 'सोशल टेररिस्ट' कहता हूं, क्योंकि जो बात समझ में न आए, उसका समाज में कोई स्थान नहीं है। लड़के-लड़कियां गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल करके बार-बार ऐसे प्रोग्राम कर रहे हैं। वेन्यू (कार्यक्रम स्थल) वालों को भी ऐसे नियम और कानून बनाने चाहिए कि यहां ऐसे किसी भी प्रोग्राम की इजाजत नहीं होगी और गाली-गलौज का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा…"
बता दें कि कुछ दिन पहले कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में ₹370 बिरयानी वाले कमेंट पर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। शो में 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने कहा कि वह एक महिला के साथ डेट पर गए थे, जहां उन्होंने चिकन बिरयानी की एक प्लेट के लिए 370 रुपये दिए, और इसलिए वो अपने इन्वेस्टमेंट पर “रिटर्न” के हकदार हैं। इस टिप्पणी पर प्रणित मोरे हंसने लगे और उन्हें शो में बोलने का मौका दिया। हिमांशु ने बाद में माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए। इस बीच, प्रणित ने भी माफी मांगते हुए कहा कि ‘ऑडियंस मेंबर के कमेंट मेरे विचार नहीं दिखाते हैं’।
देखते ही देखते ये विवाद पर आग की तरह फैल गया. सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रणीत मोरे की जमकर आलोचना की। कई कॉमेडियंस, सेलिब्रिटीज ने इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शो को बंद करने और प्रणीत के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग भी की। बता दें कि बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रणीत का सोशल मीडिया अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया है।
बता दें कि बढ़ते विवाद के चलते हिमांशु जांगड़ा को उनकी कंपनी ने जॉब से निकाल दिया है।
वहीं, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार के खिलाफ एक्शन लिया है। तीनों के खिलाफ सोशल मीडिया पर फैलाए गए आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर FIR दर्ज की गई है। बता दें कि कुछ समय पहले डॉ. सेजल पवार ने भी इसी शो में डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स को लेकर विवादित बयान दिया था, जो इस 370 बिरियानी विवाद के बीच वायरल होने लगा है।