OTT

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद OTT पर छाई उनकी आखिरी फिल्म, जानें कहां देख सकते हैं आप?

Twisha Sharma Last Film: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद उनकी आखिरी फिल्म ट्रेंड कर रही है। ट्विशा की ये फिल्म साल 2021 में आई थी और बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप हुई थी। आइये जानते हैं कौन सी है ये फिल्म और इसमें क्या था उनका रोल...
3 min read
May 21, 2026
Twisha Sharma last movie Mugguru Monagallu trend on ott and youtube after her death
ट्विशा शर्मा की आखिरी फिल्म

Twisha Sharma last movie Mugguru Monagallu: मॉडल और पूर्व अभिनेत्री रही ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है। 12 मई, 2026 को अपने ससुराल में मृत पाई गईं 33 साल की ट्विशा की मौत की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि अब उनसे जुड़ी एक नई चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। दरअसल, ट्विशा की मौत के बाद उनके को-स्टार्स के भावुक बयानों ने जहां लोगों की आंखें नम कर दी हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी आखिरी तेलुगू फिल्म अचानक इंटरनेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से ट्रेंड करने लगी है। लोग इस दिवंगत अभिनेत्री को पर्दे पर देखने के लिए उनकी इस फिल्म को सर्च कर रहे हैं। आइये जानते हैं कौन सी है ये फिल्म और कहां देख सकते हैं आप...

ट्विशा की मौत के बाद ट्रेंड हुई उनकी आखिरी फिल्म (Twisha Sharma last movie Mugguru Monagallu)

ट्विशा शर्मा ने साल 2018 में आई हिंदी शॉर्ट फिल्म 'जरा संभल के' से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2021 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'मुग्गुरु मोनागल्लू' उनके करियर की आखिरी फिल्म साबित हुई, जिसके बाद उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ दी थी और कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने लगी थीं।

दिग्गज डायरेक्टर अभिलाष रेड्डी के निर्देशन में बनी यह फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 2 लाख रुपये का कलेक्शन किया था और यह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन आज ट्विशा की मौत के बाद यह फिल्म चर्चा में है और दर्शक इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) और यूट्यूब पर काफी देख रहे हैं।

बेहद अनोखी है फिल्म की कहानी (Twisha Sharma suicide case updates 2026)

फ्लॉप होने के बावजूद इस फिल्म की कहानी बेहद अनोखी और दिलचस्प थी। यह एक कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी तीन ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है जो शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, लेकिन अपनी सूझबूझ से एक शहर में हो रहे सीरियल मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाते हैं।

फिल्म में पहला किरदार 'दीपक' (श्रीनिवास रेड्डी) का है, जो आंखों से देख नहीं सकता (नेत्रहीन) है, लेकिन वह एक बेहतरीन डॉग ट्रेनर है। दूसरा किरदार 'सुशांत' (दीक्षित शेट्टी) का है, जो कानों से सुन नहीं सकता और एक इंटरनेट कंपनी में काम करता है। तीसरा किरदार 'चंद्रत्रेय किशोर' (वेन्नेला रामाराव) का है, जो बोल नहीं सकता और एक लाइब्रेरियन है। ट्व‍िशा ने इसमें अंजलि का रोल निभाया है, जो चंद्रत्रेय किशोर यानी दीक्ष‍ित शेट्टी की गर्लफ्रेंड है। ये तीनों मिलकर जिस तरह कातिल को ढूंढते हैं, वो फिल्म में कमाल का सस्पेंस पैदा करता है।

पूर्व 'मिस पुणे' रह चुकीं ट्विशा की मौत के बाद उनके परिवार ने पति समर्थ सिंह जो एक वकील हैं और उनकी सास जो एक रिटायर्ड जज रह हैं, उन पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। इस केस में हर रोज कई बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं और पुलिस हर तरह से जांच कर रही हैं।

Updated on:
21 May 2026 10:08 am
Published on:
21 May 2026 10:08 am