OTT

OTT Release: फरवरी में ओटीटी पर होगा धमाल, रिलीज हो रही हैं ये फिल्में-सीरीज, नोट कर लें तारीख

Upcoming OTT Releases: अगले महीने ओटीटी पर धमाल मचने वाला है। कई फिल्में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। कौन-कौन सी हैं ये फिल्में और इन्हें कहां आप देख सकते हैं चलिए जानते हैं।

2 min read
Jan 29, 2025
Upcoming OTT Releases in February The Mehta Boys to Dhoom Dhaam on Netflix amazon prime

Upcoming OTT Releases: अगले महीने ओटीटी पर धमाल मचने वाला है। कई फिल्में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। इनमें से कुछ मोस्ट अवेडेट मूवीज भी हैं। कौन-कौन सी हैं ये फिल्में और इन्हें कहां आप देख सकते हैं चलिए जानते हैं।

1. बड़ा नाम करेंगे- सोनी लिव

7 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाले इस ओटीटी शो में ऋषभ और सुरभि लीड रोल में हैं। इसमें दोनों की अरेंज मैरिज तब मुश्किल में पड़ जाती है जब पिछले रहस्य सामने आते हैं।

2. मिसेज- जी5

सान्या मल्होत्रा, निशांत दहिया, कंवलजीत सिंह, अपर्णा घोषाल जैसे सितारों से सजी इस मूवी में एक डांसर ऋचा की कहानी है। जो शादी के बाद एक गृहिणी के रूप में खुद को एडजस्ट करने में स्ट्रगल कर रही है। 7 फरवरी को ये आ रही है।

3. द मेहता बॉयज- प्राइम वीडियो

7 फरवरी से स्ट्रीम होने जा रही है बोमन ईरानी द्वारा निर्देशित फ़िल्म द मेहता बॉयज़। ये एक बेटे और पिता के तनावपूर्ण रिश्ते को दर्शाती है। 15वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का ग्लोबल प्रीमियर हुआ, जिसमें इसे सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। श्रेया चौधरी और अविनाश तिवारी जैसे स्टार्स हैं इसमें।

4. धूम धाम- नेटफ्लिक्स

यामी गौतम और प्रतीक गांधी अभिनीत की ये रोमांटिक कॉमेडी 14 फरवरी को रिलीज होगी। इसमें शादी के पहले दिन ही यामी यानी दुल्हन की सच्चाई सामने आती है वो क्या है ये जानने के लिए आपको इसे देखना होगा।

5. ऊप्स अब क्या- हॉटस्टार

20 फरवरी को हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी ये सीरीज। इसमें एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की स्टोरी है जिसकी एक गलती से एक महिला गलती से गर्भवती हो जाती है। श्वेता बसु प्रसाद, आशिम गुलाटी, जावेद जाफरी जैसे सितारे हैं इसमें।

6. जीरो डे- नेटफ्लिक्स 

20 फरवरी को स्ट्रीम होने जा रही इस मवी में एक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की स्टोरी है जो एक घातक साइबर हमले के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए वापस आता है। 

Updated on:
29 Jan 2025 04:06 pm
Published on:
29 Jan 2025 04:01 pm