OTT

कंगना रनौत के तीखे सवालों से हिल गए राम कपूर, उर्फी जावेद का रिएक्शन वायरल

Uorfi Javed Reacts Kangana Ranaut Brutally Roasts: कंगना रनौत के तीखे सवालों ने राम कपूर को पूरी तरह हैरान कर दिया, जिससे उनका सहज अंदाज भी कुछ देर के लिए हिल गया।
2 min read
Jul 02, 2026
uorfi javed and kangana ranaut (this photo from x:@DeccanHerald)
uorfi javed and kangana ranaut (this photo from x:@DeccanHerald)

Uorfi Javed Reacts As Kangana Ranaut Brutally Roasts: रिएलिटी शो 'लॉक अप' में एक बार फिर कंगना रनौत की दमदार वापसी ने शो का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। अपकमिंग 'जजमेंट डे' एपिसोड के प्रोमो में कंगना अपने पुराने बेबाक अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने कंटेस्टेंट्स राम कपूर और धीरज धूपर पर तीखे कमेंट्स किए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस प्रोमो की जमकर सुर्खियां बटोरी है। इसमें खास बात ये रही कि फैशन इंफ्लुएंसर और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद भी कंगना के इस अंदाज की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

फैंस कंगना के कमबैक को लेकर हैं एक्साइटेड

नेटफ्लिक्स के जारी किए गए प्रोमो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने लिखा, 'I Simply Love Her!!!'। उनका ये रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी कंगना की कमबैक को लेकर एक्साइटेड हैं। बता दें, प्रोमो की शुरुआत में कंगना रनौत धीरज धूपर से सीधा सवाल करती हैं, जिसमें वो कहती हैं, "तुम खुद को शाहरुख खान बोल रहे हो, लेकिन तुममें शाहरुख खान का 'S' भी नहीं है।"

इसके बाद वो धीरज की गेम स्ट्रैटेजी पर भी निशाना साधते हुए कहती हैं कि उनमें मेन कैरेक्टर वाली एनर्जी बिल्कुल दिखाई नहीं देती और वो लगातार साइडलाइन होते जा रहे हैं। इसके बाद कंगना का अगला निशाना राम कपूर बनते हैं। वो उनसे पूछती हैं कि अगर उन्हें लगता है कि वो इस शो से बड़े हैं, तो आखिर उन्होंने इसमें हिस्सा ही क्यों लिया। राम कपूर अपनी बात रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन कंगना उन्हें बीच में ही रोकते हुए कहती हैं कि अगर वो खुद में बदलाव चाहते हैं तो उन्हें अपना बचाव करने के बजाय अपनी कमियों को एक्सेप्ट करना चाहिए। दोनों के बीच हुई ये बातचीत प्रोमो का सबसे चर्चित हिस्सा बन गई है।

शो में कंगना की एंट्री हुई बेहद मजेदार अंदाज में

बता दें, शो में कंगना की एंट्री भी बेहद मजेदार अंदाज में होती है। वो फराह खान और रितेश देशमुख से पूछती हैं कि क्या उन्होंने उन्हें मिस किया। इस पर फराह मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं कि कंगना जैसी शख्सियत को भुलाया ही नहीं जा सकता। ये हल्का-फुल्का पल भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। बताया जा रहा है कि 'जजमेंट डे' एपिसोड में कंगना रनौत कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस का आकलन करेंगी और सीजन के पहले एविक्शन का भी ऐलान होगा। इस हफ्ते श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर, आकांक्षा चमोला और माधुरी ग्रोवर डेंजर जोन में हैं, जिनमें से किसी एक का सफर खत्म हो सकता है।

Updated on:
02 Jul 2026 05:57 pm
Published on:
02 Jul 2026 05:52 pm