OTT

कौन हैं ‘Glory’ की वायरल ‘भारती भाभी’? वेब सीरीज से इंटरनेट पर लगाया हॉटनेस का तड़का

Who is Bharti Bhabhi in Glory: बीती 1 मई को पुलिकत सम्राट और दिवेन्दु शर्मा की वेबसीरीज 'ग्लोरी' रिलीज हुई है, जिसके 'भारती भाभी' के किरदार ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस किरदार को निभाने वाली एक्ट्रेस का बारे में लोग जानना चाहते हैं कि कौन है ये एक्ट्रेस, तो आइये जानते हैं कि इस रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस के बारे में…

2 min read
May 03, 2026
ग्लोरी में अहम् किरदार में नजर आ रही हैं कश्मीरा परदेसी। (फोटो सोर्स: kashmiraofficial)

Who is Bharti Bhabhi in Glory: हाल ही में (बीती 1 मई) ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटपलिक्स पर वेबसीरीज 'ग्लोरी' रिलीज है जो इन दिनों अपने किरदारों और कॉन्सेप्ट के कारण खूब चर्चा बटोर रही है। पुलकित सम्राट और दिव्येन्दु शर्मा स्टारर इस सीरीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। खासतौर पर सीरीज में ‘भारती भाभी’ का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कश्मीरा परदेसी जो इन दिनों अपने बोल्ड अंदाज और हॉटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। और उनके ग्लैमरस लुक और अंदाज के कारण इंटरनेट पर हर कोई कश्मीरा परदेसी के बारे में जानने के लिए जानना चाह रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर कश्मीरा परदेसी कौन हैं और रियल लाइफ में उनका अंदाज कैसा है।

कौन हैं कश्मीरा परदेसी? (Who is Bharti Bhabhi in Glory)

7 एपिसोड्स वाली वेबसीरीज 'ग्लोरी' में भारती भाभी के किरदार में नजर आने वालीं एक्ट्रेस कश्मीरा परदेसी का ताल्लुक पुणे से है और फिलहाल वो अपने करियर की वजह से मुंबई में रहती हैं। 3 नवंबर 1997 को जन्मी कश्मीरा ने अपनी स्कूली पढ़ाई सेंट एनीजे हाई स्कूल पुणे से की है, जबकि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशनल टेक्नोलॉजी मुंबई से इन्होंने फैशन कोर्स किया है।

साउथ फिल्मों से की करियर की शुरुआत

कश्मीरा परदेशी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2018 में आई साउथ फिल्म 'नर्तनाशाला' से की थी। उन्होंने ज्यादातर तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम किया है। जानकारी के लिए बता दें कि कश्मीरा ने अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने मोहित रैना की वेबसीरीज 'फ्रीलांसर' से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा। कश्मीरा अपने दमदार अभिनय और प्रतिभा के बूते बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बना ली है। और अब हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई उनकी वेब सीरीज 'ग्लोरी' में उनके किरदार 'भारती भाभी' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

पुलकित सम्राट के साथ ग्लोरी में है अहम किरदार

कश्मीरा इंस्टाग्राम पर हॉट और बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं। (फोटो सोर्स: kashmiraofficial)

पुलकित सम्राट और दिव्येन्दु शर्मा स्टारर इस सीरीज 'ग्लोरी' में कश्मीरा परदेसी हरियाणा पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद की पत्नी के किरदार में नजर आई हैं। जैसे-जैसे सीरीज की कहानी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे उनका कैरेक्टर और भी अधिक मजबूत होता नजर आता है। इसके साथ ही कश्मीरा की हॉटनेस और बोल्ड अंदाज देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया है। बता दें कि रियल लाइफ में भी कश्मीरा परदेसी काफी ज्यादा हॉट हैं आये दिन कश्मीरा अपने इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें

‘वो मद्रास का एपस्टीन है’, सिंगर स्वगथा एस कृष्णन ने खोली इंडस्ट्री की पोल, फेमस म्यूजिक डायरेक्टर पर लगाए आरोप
Also Read
View All