पाली

Jawai Dam: 69 साल में 10वीं बार छलका पश्चिमी राजस्थान का मरुसागर, 3 जिलों में खुशियों की लहर

Jawai Dam Overflow: पश्चिमी राजस्थान का मरुसागर जवाई बांध 69 साल में 10वीं बार छलका है। जानें इससे पहले बांध कब-कब ओवरफ्लो हुआ।

3 min read
Sep 07, 2025
जवाई बांध छलका। फोटो: पत्रिका

पाली। पश्चिमी राजस्थान का मरुसागर जवाई बांध 69 साल में 10वीं बार शनिवार दोपहर 2 बजे छलक गया। बांध में तेज वेग से आए पानी से पहले तीन, एक घंटे बाद 1 और दो घंटे बाद 4 और गेट छह-छह फीट खोलकर सुमेरपुर-शिवगंज की तरफ नदी में पानी छोड़ा गया।

बांध के आठ गेटों से निकल रहा पानी नदी में हिलोरे मारता कुछ समय बाद ही सुमेरपुर-शिवगंज की रपट के ऊपर तेज वेग से बहने लगा तो जालोर जिले तक खुशियां छा गई। बता दें कि जवाई बांध से मुख्य रूप से पाली, जालौर और सिरोही जिलों को फायदा होता है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के इस जिले में 44 साल बाद ऐसा नजारा, 12 बांध लबालब; इन बांधों में भी आया पानी

गेट खोलने से पहले किया पूजन

जवाई बांध के गेट खोलने से पहले कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पूजन किया। उन्होंने बटन दबाकर गेट नंबर 2 को दो फीट खोला। आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने गेट नंबर 4 व सिरोही जिला कलक्टर अल्पा चौधरी ने गेट नंबर 10 खोला। गेट खोलने से पहले चेतावनी सायरन बजाया गया। सिंचाई विभाग जवाई खण्ड के अधिशासी अभियंता राज भंवरायत ने बताया कि गेट खोलने के दौरान बांध का गेज 60 फीट से अधिक था।

इस सीजन में पहली बार खुले आठ गेट

जवाई बांध में शाम साढ़े सात बजे आठ गेटों से 42 हजार क्यूसेक से अधिक पानी प्रवाहित किया जा रहा था। उधर, जवाई नदी से बांध में इतने ही पानी की आवक हो रही थी। जवाई नदी में रात आठ बजे बाद पानी की आवक बढ़ना बंद हो गई और निकासी के बराबर पानी आता रहा। उस समय तक पानी जालोर जिले के हरजी गांव के नजदीक पहुंच गया था।

इस तरह खुले गेट व इतना बहा पानी

दोपहर 2 बजे: 3 गेट, 2, 4 व 10 नम्बर दो-दो फीट, 6000 क्यूसेक पानी छोड़ा
दोपहर 3 बजे: 8 नम्बर गेट ओर दो फीट खोला, 8000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
अपराह्न चार बजे: 3, 5, 6, 9 नम्बर गेट खोले गए। सभी गेट छह-छह फीट खोलकर 42960 क्यूसेक पानी निकाला गया। यह पानी रात सवा सात बजे के बाद भी निकल रहा था।

इतना पानी छोड़ा गया 9 बार बांध भरने पर

क्रमवर्षछोड़ा गया पानी (M.cft)
1197323,420
219904,632.59
319921,721.09
419931,702
519941,117
620066,275
720164,423
820177,118.66
920232,116.50

महज एक बार खुले हैं सभी 13 गेट

-1973 में महज एक बार खुले थे बांध के सभी 13 गेट।
-8 गेट वर्ष 2006, 2018, 2017 में खुले थे।
-2023 वर्ष में 6 गेट खोले थे।

जवाई बांध के हैं 13 गेट

जवाई बांध में 45 फीट पानी आते ही वह गेटों को छू लेता है। बांध के गेटों की ऊंचाई 16.25 फीट है। जबकि बांध के हर गेट की चौड़ाई 50 फीट है। इस तरह बांध के 13 गेट 650 फीट के हैं। बांध में अधिक पानी आने पर इन गेटों से एक साथ 1.50 लाख क्सूसेक पानी छोड़ा जा सकता है। जवाई बांध पर ये दरवाजे स्टील के बने हैं।

ये भी पढ़ें

IMD Red Alert: राजस्थान के 5 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन 3 जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी

Also Read
View All

अगली खबर