पाली

Rajasthan: लग्जरी कार से निकला ‘खजाना’, 13 बॉक्स में भरे थे सोने के गहने, पुलिस के भी उड़े होश

Illegal Gold Transport: मंडार में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार से करोड़ों रुपए के सोने के आभूषण और नकदी जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
2 min read
Mar 30, 2026
Luxury car gold seizure Rajasthan, Mandar police naka checking, gold jewellery seizure India, 6 kg gold recovery news, Rajasthan police gold case, illegal gold transport India, luxury vehicle gold smuggling, Mandar naka bandi news, crores worth gold seized, police action gold smuggling, Rajasthan crime news gold, unaccounted gold seizure, car search police Rajasthan, gold ornaments confiscated India, Mandar police, gold
जब्त माल के साथ पुलिस। फोटो- पत्रिका

मंडार। मंडार पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी कार से 13 बॉक्स में रखे 6 किलो 319 ग्राम सोने के आभूषण और 93 हजार 550 रुपए नकद जब्त किए। पुलिस के अनुसार इन आभूषणों की बाजार कीमत करीब 9 करोड़ रुपए आंकी गई है।

13 बॉक्स में सोने के आभूषण

थानाधिकारी प्रवीण आचार्य ने बताया कि टोल नाका के पास एएसआई नरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान रेवदर की ओर से आ रही एक कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। जांच में कार के अंदर रखे 13 बॉक्स में सोने के आभूषण और नकदी मिली। जब संबंधित व्यक्तियों से आभूषणों के बिल या वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने आभूषण और नकदी जब्त कर ली।

इनको किया गिरफ्तार

जब्त किए गए 13 बॉक्स में अंगूठियां, टॉप्स, चेन, मंगलसूत्र और पेंडल सहित विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण मिले। इस मामले में पुलिस ने चालक मोहनभाई रेबारी, सेल्समैन दिलीप कुमार घांची और सुरेश कुमार घांची को गिरफ्तार किया है।

गरीब रथ एक्सप्रेस से साढ़े तीन लाख की चरस बरामद

वहीं दूसरी ओर रेलवे सुरक्षा बल ने गरीब रथ एक्सप्रेस से लगभग एक किलो चरस बरामद की। चरस को कोच के शौचालय की गैलरी में प्लाई के पीछे छिपाकर रखा गया था। मंडल सुरक्षा आयुक्त, अजमेर रेल मंडल दीपक कुमार आजाद के अनुसार मंडल की टास्क टीम ट्रेन संख्या 12215 गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्री अपराध और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ड्यूटी पर तैनात थी। पिंडवाड़ा और आबूरोड स्टेशन के बीच कोच जी-1 में संदेह के आधार पर शौचालय की गैलरी की प्लाई की जांच की गई। जांच के दौरान प्लास्टिक की एक थैली टेप से लिपटी हुई मिली।

एक किलो चरस बरामद

ट्रेन के आबूरोड पहुंचने पर थैली को खोलकर देखा गया, जिसमें करीब एक किलो चरस बरामद हुई। इसकी कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपए बताई गई है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए चरस को राजकीय रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया। जीआरपी थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान ने बताया कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Updated on:
30 Mar 2026 02:51 pm
Published on:
30 Mar 2026 02:51 pm