पाली

Pali News: अंग्रेजों के जमाने के रेलवे स्टेशन पर गरजा बुलडोजर, सभी भवन तोड़कर जमींदोज किए, जानिए इसकी वजह

Pali Railway Station: पाली रेलवे स्टेशन, जो अंग्रेजों के समय बना था, अब अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक रूप लेने जा रहा है और वर्ष 2027 तक पूरी तरह बदल जाएगा।

2 min read
Apr 23, 2026
रेलवे स्टेशन पर निर्माण ध्वस्त किए गए। फोटो- पत्रिका

पाली। अंग्रेजों के जमाने में बने पाली रेलवे स्टेशन का आधुनिक रूप सामने आने में अब ज्यादा समय नहीं है। वर्ष 2027 में स्टेशन पूरी तरह बदल जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पाली रेलवे स्टेशन 96.26 करोड़ रुपए से नया रूप लेगा।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

Rajasthan Murder: तलवार से बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ वार, धड़ से अलग हो गया सिर, 30 साल पुरानी दुश्मनी में खूनी खेल

इसके तहत रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो के पीछे बने क्वार्टर के साथ सभी इमारतों को तोड़ दिया गया है। उस जगह पर टीन की दीवारें बना दी गई हैं, ताकि पत्थर व मिट्टी आदि प्लेटफार्म पर नहीं आए। प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों के विश्राम के लिए बना विश्राम गृह, रेलवे पुलिस चौकी भवन, कैंटीन, पार्सल कार्यालय, रेलवे यार्ड में बने सभी भवन तोड़कर जमींदोज कर दिए गए हैं। उन जगहों पर अब मैदान हो गया है।

यात्रियों के लिए प्रवेश हॉल में बनाया विश्राम स्थल

रेलवे की ओर से यात्रियों के बैठने के लिए प्रवेश द्वार के हॉल को एल्यूमिनियम फ्रेम लगाकर आधा कर दिया गया है। आधे हिस्से में यात्रियों के बैठने के लिए विश्राम स्थल बनाया गया है। उसी में फ्रेम की सहायता से टॉयलेट भी बनाए गए हैं।

पार्सल कार्यालय किया स्थानांतरित

पार्सल कार्यालय के साथ अन्य कार्यालयों को अंडरब्रिज की तरफ बने नए भवनों व आरएमएस की पुरानी बिल्डिंग के पास स्थानांतरित किया गया है। जिसकी कई लोगों को जानकारी नहीं है। लोगों को पार्सल आदि के लिए पूछताछ करनी पड़ रही है।

वृद्धाश्रम की तरफ वाले क्षेत्र में पूरा मैदान

प्लेटफार्म नंबर दो के पीछे व वृद्धाश्रम के सामने बुलडोजरों की मदद से सभी भवनों को गिरा दिया गया है। वहां से बड़े क्षेत्र का मलबा हटाकर मैदान कर दिया गया है। उस क्षेत्र में उत्तर दिशा का नया प्रवेश द्वार बनाया जाना है। निर्माणकर्ताओं के अनुसार उस क्षेत्र में निर्माण प्लेटफार्म नंबर एक से पहले किया जाएगा।

सीओपी का करेंगे निर्माण

रेलवे स्टेशन पर बरसात व धूप से बचाव के लिए प्लेटफार्म पर 4308 वर्ग मीटर क्षेत्र में कवर ओवर प्लेटफार्म (सीओपी) का निर्माण किया जाएगा। एक से दूसरी तरफ जाने के लिए 6 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा। प्लेटफार्म पर 4 लिफ्ट व 4 एस्केलेटर भी लगाए जाएंगे।

फैक्ट फाइल

  • 26 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से शिलान्यास किया था
  • 2026 जनवरी के अंत में स्टेशन के कायाकल्प का कार्य शुरू हुआ
  • 293.73 करोड़ रुपए से बनना था शिलान्यास के समय रेलवे स्टेशन
  • 200 करोड़ रुपए घटा दिए गए निर्माण शुरू होने से पहले
  • 96.26 करोड़ रुपए से अब बनाया जा रहा है रेलवे स्टेशन
  • 2 द्वार होंगे वर्तमान प्रवेश वाली दिशा में स्टेशन पर, एक निकासी व एक प्रवेश के लिए
  • 2 द्वार होंगे वृद्धाश्रम की तरफ वाले रेलवे स्टेशन पर भी

इनका कहना है

निर्माण कार्य को लेकर काम चल रहा है। पार्सल सहित अन्य सुविधाएं अभी स्थानांतरित की गई हैं। यात्रियों के लिए नया अस्थायी विश्राम गृह भी बनाया गया है।

  • अनिल कुमार झा, स्टेशन अधीक्षक, पाली रेलवे स्टेशन

ये भी पढ़ें

Pachpadra Refinery Fire: रिफाइनरी अग्निकांड पर जुबानी जंग तेज, CM भजनलाल शर्मा के आरोपों पर अशोक गहलोत ने किया पलटवार
Also Read
View All