पाली

Spa Center Raid: स्पा सेंटर में चल रहा था ऐसा काम, पहुंच गई पुलिस, दिल्ली-यूपी-हरियाणी की लड़कियों सहित 5 गिरफ्तार

Pali News: स्पा सेंटर पर देह व्यापार की आशंका और झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की। मौके से तीन युवतियों और दो युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

less than 1 minute read
Mar 11, 2026
Spa center, raid on spa center, Spa Center Raid, Shivganj spa centre, Rajasthan spa raid, Shivganj police action, spa centre controversy, prostitution suspicion Rajasthan, Rajasthan crime news, Shivganj viral news, police raid spa centre, Vib Dream Family Restaurant and Spa, Shivganj disturbance case, Rajasthan police arrest, spa centre fight Shivganj, crime news Rajasthan, police investigation Rajasthan, Shivganj latest news
प्रतीकात्मक तस्वीर

शिवगंज। शहर के पुराने राजमार्ग पर संचालित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार के लिए युवतियां लाए जाने के संदेह और वहां झगड़ा-फसाद होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों और दो युवकों सहित पांच जनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

झगड़े की सूचना

जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि पुराने राजमार्ग पर संचालित वाइब ड्रीम फैमिली रेस्टोरेंट एवं स्पा सेंटर में देह व्यापार के लिए बाहर से युवतियां लाई गई हैं तथा वहां किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक बाबूलाल राणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।

नहीं मिला संतोषजनक जवाब

मौके पर पुलिस को तीन युवतियां और दो युवक आपस में बहसबाजी करते हुए मिले। पुलिस की ओर से पूछताछ करने पर किसी ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

इस पर पुलिस ने लक्ष्मण कुमार (36) निवासी छोटा लखमावा, थाना कैलाशनगर, राहुल कुमार (20) निवासी पावा, थाना तखतगढ़, सीमा (29) निवासी गढ़ी मेडू, थाना भजनपुरा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, रजनी (40) निवासी करहेड़ा, थाना मोहन नगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) तथा सीमा रानी (37) निवासी वार्ड नंबर 12, हिन्दू पब्लिक विद्यालय के पास, मील गेट, हिसार (हरियाणा) को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Published on:
11 Mar 2026 04:26 pm