पाली

राजस्थान में बजरी माफियाओं के हौसले बुलंद, अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से क्षेत्रीय वन अधिकारी की मौत

राजस्थान में बजरी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Feb 2025, 9:22 AM IST
Illegal-gravel-mining

पाली। राजस्थान में बजरी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। पाली जिले के रायपुर मारवाड़ में हुए सड़क हादसे में क्षेत्रीय वन अधिकारी की मौत हो गई, जबकि उनके साथ जा रहे वनरक्षक गंभीर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम किशोर कुमार बींजागुड़ा रेंज अपनी बाइक पर वनरक्षक विष्णु कुमार मीणा के साथ कानूजा जा रहे थे। जब वे कालब खुर्द के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को रायपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने क्षेत्रीय वन अधिकारी किशोर कुमार की स्थिति नाजुक बताई और उन्हें जोधपुर रैफर कर दिया। लेकिन, जोधपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं, वनरक्षक विष्णु कुमार मीणा की हालत गंभीर बनी है और उनका इलाज जारी है।

लोगों में आक्रोश, ट्रैक्टर चालक की तलाश

वन अधिकारी की मौत से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द दोषी को पकड़कर घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


यह भी पढ़ें

Updated on:
25 Feb 2025, 9:22 AM IST
Published on: