
तखतगढ़/ पाली. पुलिस अधिक्षक राहुल प्रकाश ने मंगलवार को तखतगढ़ पहुंच कर स्थानीय थाने का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एसपी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अताउर्ररमान खान और थाना अधिकारी सुरेश सारण दुर्गाराम राणा ने अगवानी की। जंहा पुलिस के जवानों दवारा उन्हें गार्ड ऑफ आॅनर भी दिया। पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने थाना प्रांगण में बकरीद पर्व को लेकर आयोजित सीएलजी सदस्यों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में अपराधिक गतिविधियों की समय पर पुलिस को सूचना दे। उन्होंने कहा की क्षेत्र में दुर्घटनाओं के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, इसके लिए गाडी चलाते समय सीट बेल्ट बांधे बाइक चलाते समय हेलमेट पहनें। वाहन चलाते समय यात्रा नियमों का पालन करना चाहिए इससे दुर्घटना की संभावनाएं कम होती है।
इस दौरान सीएलजी सदस्यों ने उन्हें नगर समस्या में अवगत कराया कि बजरी के अवैध परिवहन करने के खिलाफ में भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। तखतगढ़ क्षेत्र में हो रहे अपराधों को पर भी अंकुश लगाने के लिए थाना अधिकारी को निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जयंती जैनम, अम्बा देवी रावल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणपत सोमपुरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवाराम चौधरी, पूर्व उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार, बलाना उप सरपंच कुंदनसिंह, भीमसिंह, भीकाराम घांची सहित सीएलजी सदस्य गण मौजूद रहे।