5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
VIDEO : ईद-उल-अजहा आज, बड़ी ईदगाह में हुई सामूहिक नमाज
Play video

VIDEO : ईद-उल-अजहा आज, बड़ी ईदगाह में हुई सामूहिक नमाज

ईद-उल-जुहा पर्व आज मनाया गया। बड़ी ईदगाह सहित नगर की विभिन्न ईदगाहों तथा मस्जिदों में ईद की सामूहिक नमाज अदा की गयी।
Google source verification

बीकानेर. ईद-उल-जुहा पर्व आज मनाया गया। बड़ी ईदगाह सहित नगर की विभिन्न ईदगाहों तथा मस्जिदों में ईद की सामूहिक नमाज अदा की गयी। शहर काजी हाजी मुश्ताक अहमद व ईदगाह कमेटी के संरक्षक हाफिज फरमान अली ने बताया कि सुबह ८.३० बजे बड़ी ईदगाह में नायब शहर काजी हाफिज शाह नवाज हुसैन ईद की नमाज अदा करवाई। ईद की नमाज के बाद कुर्बानी दी गयी। हाफिज फरमान अली ने बताया कि ईद की नमाज के बाद देश में अमन, चैन, शांति एवं भाईचारे के लिए दुआएं की गयी।

 

 

खाजूवाला. आज समूचे बीकानेर जिले भर में ईद का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर बीकानेर रोड़ स्थित ईदगाह में ईद उल जुहा की नवाज अदा की गई। सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला में ईदगाह में ईद उल जुहा की नमाज शाही जामा मस्जिद के इमाम हाफिज शौकत अली अशरफी ने अदा करवाई। सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला में ईद के त्यौहार के मौके पर सभी धर्मों के लोग ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।

 

सीमावर्ती क्षेत्र में अमन चैन व भाईचारे की दुआ की गई। चुनावी वर्ष होने के साथ ही भावी उम्मीदवारों व जनप्रतिनिधियों का भी ईदगाह में पहुंचने का तांता लगा रहा। इसके साथ ही ईदगाह परिसर चेयरमैन भागीरथ ज्याणी व वृताधिकारी पुलिस ईस्माइल खान ने वजू खाना व शौचालय का शिलान्यास किया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़