पन्ना

ससुराल-मायके से जेवर समेटकर नई दुल्हन प्रेमी के साथ भागी…

mp news: बीते दिनों ससुराल से मायके आई थी नई दुल्हन, 22 जून की रात मायके से भी सोने चांदी के जेवर समेटे और प्रेमी के साथ हुई फरार...।

less than 1 minute read
Jun 24, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर। (सोर्स- फाइल)

mp news: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक नई नवेली दुल्हन ससुराल ही नहीं बल्कि मायके से भी सोने-चांदी के जेवरात समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई है। बीते दिनों दुल्हन ससुराल से मायके आई थी और 22 जून की रात मायके के भी जेवरात समेटे और प्रेमी के साथ भाग गई। दुल्हन के पिता ने पन्ना के रहने वाले युवक पर बहला फुसलाकर भगाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

मार्च के महीने में हुई थी शादी


पन्ना के अमानगंज थाना इलाके में रहने वाली नई नवेली दुल्हन 22 जून की रात ससुराल व मायके से लाखों के जेवरात लेकर भाग गई है। परिजन जब सुबह बेटी के कमरे में गई तो वहीं नहीं थी और जेवरात भी गायब थे। दुल्हन के पिता ने बताया कि 6 मार्च 2025 को बेटी की शादी खमरगौर गांव में की थी। कुछ ही दिन पहले बेटी अपने ससुराल से मायके आई थी। 22 जून की रात ससुराल और मायके के सोने चांदी के जेवर लेकर गायब हो गई है ।

पति बोला- वो तीन महीने की गर्भवती है..


दुल्हन के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि पन्ना के एक युवक से बेटी मोबाइल पर बातचीत करती थी और उसी युवक के गुमराह करने पर घर से चली गई है। वहीं उसके पति का कहना है कि वह तीन माह गर्भ से भी थी अचानक कैसे भाग गई। पुलिस ने शिकायत पर गुमशुदी का मामला कायम कर लिया है और युवती की तलाश में जुट गई है।

Published on:
24 Jun 2025 09:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर