पटना

भागलपुर में बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद 4 बच्चों की माँ ने ज़हर खाकर खुदकुशी की, पति ने बताई पूरी कहानी

सत्यनारायण ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, जबकि उसका प्रेमी उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं था। इस बात को लेकर दोनों के बीच गुरुवार को बहस हुई थी।
2 min read
Dec 13, 2025
Crime News
क्राइम न्यूज (प्रतिकात्मक फोटो)

भागलपुर में बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद चार बच्चों की माँ ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। महिला अपने प्रेमी के लिए पति और बच्चों को छोड़ने को तैयार थी, लेकिन प्रेमी ने साथ रखने से इनकार कर दिया, जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। महिला के पति ने कहा कि मुझे कुछ दिन पहले ही उसके रिलेशन के संबंध में पता चला था। मैंने उसे जब ऐसा करने से रोका तो वो मुझे और मेरे बच्चों को छोड़ने की धमकी देती थी। इसलिए हमने भी उसे बोलना छोड़ दिया था।

क्या है मामला

 बाँका के रहने वाले सत्यनारायण मंडल ने कहा, “2007 में मेरी रजनी से शादी हुई थी। शुरुआती कुछ साल हम दोनों का जीवन बहुत ही अच्छा था; हम खुश थे। उन्होंने कहा कि 2012 के बाद से हमारी विवाहित जीवन बिगड़ने लगा। मुझे काम के कारण घर छोड़कर अन्य शहरों में रहना पड़ता था, महीनों घर से बाहर रहना पड़ता था, फिर 10 दिन के लिए घर आते‑आते फिर बाहर जाना पड़ता था। मेरा जीवन इसी तरह चल रहा था। रजनी की मृत्यु के बाद सत्यनारायण ने कहा, ‘इस वर्ष दीपावली के समय जब मैं घर आया, तो मुझे रजनी के प्यार का पता चला। मैंने अपनी ओर से रजनी को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।’”

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

रजनी के पति सत्यनारायण ने बताया कि उसकी फेसबुक पर झारखंड के रहने वाले राजकुमार शाह से दोस्ती हुई थी। दोनों काफी समय तक फेसबुक पर बात‑चीत करते रहे और फिर मिलने‑जुलने लगे। कई लोगों ने उन्हें साथ देखा, जिसके बाद मुझे इस संबंध की जानकारी मिली। वे पिछले तीन साल से मिल‑जुल रहे थे। सत्यनारायण ने कहा कि वह बाहर रहता था, इसलिए अपनी पत्नी के लिए बांका में एक ब्यूटी पार्लर खुलवा दिया, ताकि उसका मन लगा रहे और कुछ आय भी हो सके।

बच्चों की खातिर चुप रहा

सत्यनारायण मंडल ने पुलिस को बताया, “दीपावली के समय जब मुझे इस बात की जानकारी मिली, तो हमारे बीच काफी झगड़ा हुआ। मैंने रजनी से बॉयफ्रेंड से सारे संबंध खत्म करने को कहा, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुई। मेरे रिश्ते खत्म करने की बात पर वह भड़क गई और मुझे ही छोड़ने की धमकी देने लगी। मैं अपने चार बच्चों की खातिर चुप हो गया।”

Published on:
13 Dec 2025 10:04 am