पटना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बीजेपी के कार्यकर्ताओं की बैठक में अमित शाह ने क्यों किया लालू प्रसाद की चर्चा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अमित शाह ने गुरूवार को बिहार के रोहतास, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, गया, नवादा, अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद जिले से आए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया और उन्हें जीत का मंत्र भी दिया। लालू प्रसाद और राहुल गांधी पर तंज कसकर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को चार्ज किया।
2 min read
Sep 18, 2025
Feature image
लालू प्रसाद और अमित शाह

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। बीजेपी अपने चुनावी अभियान को धार देने में लगी है। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को रोहतास में थे। मगध और शाहाबाद के 10 जिलों से आए कार्यकर्ताओं को अमित शाह ने लालू प्रसाद के भ्रष्टाचार की कहानी सुनाकर उनको चार्ज किया। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मुझसे सुबह एक पत्रकार ने सवाल किया कि चुनावी मौसम में सभा की जगह कार्यकर्ताओं की बैठक क्यों कर रहे हैं? इसका जवाब देते हुए मैंने कहा, अन्य पार्टियों में चुनाव नेता जिताते हैं, लेकिन भाजपा में चुनाव मेरा कार्यकर्ता जिताता है।”

नेता नहीं कार्याकर्ता जीताते हैं चुनाव

भाजपा का हर राष्ट्रीय नेता बूथ कार्यकर्ता से अपनी राजनीति की शुरुआत करता है और वही पार्टी की असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने मगध और शाहाबाद के कार्यकर्ताओं को लालू प्रसाद के भ्रष्टाचार की कहानी सुनाकर उनमें जोश भरने का काम किया। लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि एनडीए की सरकार ने जो काम किए लालू जी पूरा जीवन में करें तो इतना नहीं कर सकते हैं. उन्होंने चारा घोटाला की चर्चा किया, लैंड फॉर जॉब स्कैम की चर्चा किया। इसके बाद उन्होंने जेल घोटाला की चर्चा किया। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस बिहार के विकास के लिए यात्रा नहीं की है। कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं की बैठक में लालू की चर्चा क्यों?

दरअसल, मगध और शहाबाद में महागठबंधन का कब्जा है। यही कारण है कि अमित शाह अपने कार्यकर्ताओं को लालू प्रसाद पर वार कर के चार्ज किया। बिहार के मगध प्रमंडल के 26 विधानसभा सीटों में से 20 पर महागठबंधन का कब्जा है। जहानाबाद के तीन विधानसभा में से सभी पर महागठबंधन का कब्जा है। इसी प्रकार से औरंगाबाद के छह और अरवल के दो विधानसभा सीटों पर भी महागठबंधन का कब्जा है।

गया के 10 में से 6 पर महागठबंधन का कब्जा

गया के 10 विधानसभा सीटों में से 6 विधानसभा सीट पर महागठबंधन का कब्जा है। इसी प्रकार से नवादा के पांच विधानसभा में से चार पर महागठबंधन का कब्जा है। बीजेपी इस गणित को बदलना चाहती है। बीजेपी इसको लेकर पिछले कुछ वर्षो से प्रयास भी कर रही है। पीएम मोदी कल (शुक्रवार) गया से इन सभी जिलों के लिए सौगातों की झोली खोलेंगे।

शाहाबाद में एनडीए का सूपड़ा साफ

पूरे शाहाबाद से एनडीए का सूपड़ा साफ हो गया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में बक्सर, आरा, काराकाट और सासाराम की लोकसभा सीटें एनडीए हार गईं थी। इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को शाहाबाद की 22 सीटों में से मात्र 2 सीटों पर जीत मिली थी। महागठबंधन ने 19 और बसपा ने एक सीट पर यहां से जीतकर बीजेपी को बड़ा नुकसान पहुंचाया था।

Updated on:
18 Sept 2025 06:44 pm
Published on:
18 Sept 2025 06:35 pm