पटना

Bihar Assembly Elections 2025: महागठबंधन में सीट शेयरिंग की चर्चा के बीच कांग्रेस ने इन 50 सीटों पर ठोका दावा

Bihar Assembly Elections 2025 महागठबंधन में सीटों के लिए चल रहे मारामारी के बीच कांग्रेस ने 50 सीटों पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की ओर से इस दफा 66 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है। इसको लेकर आज दिल्ली में महागठबंधन के सभी दलों की बैठक भी है।
2 min read
Sep 09, 2025
Bihar Assembly Elections 2025
Bihar Assembly Elections 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी अब अपने अन्तिम चरण में है। लेकिन, गठबंधन में सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। यह स्थिति दोनों गठबंधन (महागठबंधन और एनडीए) की है। छोटे दलों बड़े डिमांड के कारण पूरी तरह से मामला फंस गया है। इस बीच एक खबर आ रही है कि महागठबंधन में सीटों को लेकर चल रहे दांव- पेंच के बीच कांग्रेस ने 66 सीटों पर अपना दावा ठोकते हुए 50 सीटों पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर आज दिल्ली में मंथन होना है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और तेजस्वी यादव आज दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

50 सीटों पर कांग्रेस ने तय किए नाम

कांग्रेस इस दफा आरजेडी से थोड़ा तेज चल रही है। कांग्रेस ने दो दिन पहले महागठबंधन की बैठक में अपने 50 विधानसभा की वह लिस्ट शेयर कर दिया है। कांग्रेस ने अपना लिस्ट शेयर कर बता दिया है कि पार्टी इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस की ओर से इस दफा अपने हिसाब से सीटों का चयन किया गया है। अभी तक गठबंधन की ओर से कांग्रेस को जो सीटें दे दिया जाता था कांग्रेस उन सीटों पर चुनाव लड़ा करती थी। कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए सीटों पर आरजेडी ने अभी कुछ नहीं बोला है, लेकिन समझा जा रहा है कि आरजेडी इसके लिए अपनी सहमति दे देगी।

16 सीटों पर फंसा पेंच

दरअसल, यह वह सीट है जहां से कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा गुजरी है। कांग्रेस इन पचास सीट पर पिछले तीन माह से काम कर रही है। सर्वे से लेकर लोगों के बीच संपर्क और उनकी राय भी यहां से एकत्रित कर चुकी है। यही कारण है कि आरजेडी को इस सीट को देने में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन, आरजेडी कांग्रेस को 16 अतिरिक्त सीट देने को तैयार नहीं है।

कांग्रेस ने इन सीटों पर शुरू की तैयारी

बाल्मिकी नगर, राम नगर, नरकटिया गंज, बगहा, लौरिया, नौतनवा, चनपटिया , बेतिया, सिकटा, रक्सौल, गोविंदगंज, रिगा, बेनीपट्टी, फुलपरसा, सुपौल, फारबिसगंज, अररिया, बहादुरगंज, किशनगंज, अमौर, कसबा, पूर्णिया, कदवा, परनपुर, मनिहारी, कोढ़ा, बिहारगंज, सोनवर्षा, कुसेश्वर अस्थान, बेनीपुर, जाला, सकड़ा, मुजप्फरपुर, गोपालगंज, महराजगंज, लालगंज, वैशाली, राजा पाकड़, रोसड़ा, बेगूसराय, खगड़िया, बेलदारू, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, अमरापुर, लखीसराय, बरबिघा, राजगीर, नालंदा, हरनौत, बाढ़, बांकीपुर, पटना साहिब, बक्रिम, बक्सर, राजपुर, चेनारी, करगराह,कुटुंबा, औरंगाबाद, गया टाउन, टेकारी, वरसलीगंज, हिसुवा, वारसलिगंज, सिकंदरा। ये विधानसभा के वही सीट है जहां से राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा गुजरी है।

Updated on:
09 Sept 2025 10:53 am
Published on:
09 Sept 2025 10:53 am