पटना

बिहार में टाउनशिप के लिए HUDCO देगा 1 लाख करोड़, 5 नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी को कैबिनेट की मंजूरी

Bihar Cabinet Decision: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की अहम बैठक में 45 एजेंडों को मंजूरी दी गई। बैठक में 5 नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना, 1 लाख करोड़ के टाउनशिप फंड, 5,000 करोड़ के पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश और भोजपुर के चर्चित शाहपुर मामले की न्यायिक जांच आयोग को औपचारिक स्वीकृति जैसे कई बड़े फैसले लिए गए।
2 min read
• •
Jun 24, 2026
bihar cabinet Meeting
कैबिनेट मीटिंग में सीएम सम्राट चौधरी व अन्य

Bihar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े कई अहम फैसलों को मंज़ूरी दी गई। बैठक में बिहार में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पांच नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना, पर्यटन के लिए ₹5,000 करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर फंड और नए सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने के लिए ₹1 लाख करोड़ के लोन प्रस्ताव सहित कुल 45 एजेंडो को मंजूरी दी गयी।

5 जिलों में खुलेंगे नए निजी विश्वविद्यालय

उच्च शिक्षा को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने और राज्य से छात्रों के पलायन को रोकने के लिए कैबिनेट ने बिहार के विभिन्न जिलों में पांच नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना और संचालन को मंज़ूरी दे दी है।

  • हिमालय विश्वविद्यालय: पालीगंज, पटना में 'हिमालय एजुकेशनल ट्रीस्ट' द्वारा स्थापना को मंजूरी।
  • शांजा विश्वविद्यालय: मधुबनी में 'मिल्ली ट्रस्ट' (नई दिल्ली) द्वारा स्थापना एवं संचालन को मंजूरी।
  • एस. ए. विश्वविद्यालय: अशोक नगर, नवादा में 'एसए फाउंडेशन' द्वारा स्थापना को मंजूरी।
  • सीतयोग विश्वविद्यालय: जसोइया मोड़, औरंगाबाद में 'सीतयोग एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी' द्वारा स्थापना को स्वीकृति।
  • वी. वी. गिरी विश्वविद्यालय: दरौंधा, सीवान में 'अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन ट्रस्ट' द्वारा स्थापना को मंजूरी।

टीचर ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी

इसके अलावा, शिक्षा क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 211 नए डिग्री कॉलेजों में एकेडमिक गतिविधियां बढ़ाने का फ़ैसला किया गया है। साथ ही, राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियम-2026 को कैबिनेट की मंज़ूरी मिल गई है, जिससे शिक्षकों से जुड़ा लंबे समय से लंबित मामला सुलझ गया है।

1 लाख करोड़ के टाउनशिप फंड को मंजूरी

बिहार के शहरीकरण और आर्थिक विकास को गति देने के लिए कैबिनेट ने वित्तीय पैकेज को मंजूरी दी है। राज्य में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप और शहरी विकास परियोजनाओं के निर्माण के लिए हुडको (HUDCO) से 1,00,000 करोड़ (एक लाख करोड़ रुपये) के दीर्घकालिक वित्त पोषण प्राप्त करने के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हस्ताक्षरित करने की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और छपरा योजना क्षेत्र के भौगोलिक विस्तार को भी मंजूरी दी गई।

एआई के लिए माइक्रोसॉफ्ट-गूगल से समझौता

पर्यटन क्षेत्र को वैश्विक पटल पर लाने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को हुडको और अन्य वित्तीय संस्थानों से कतिपय शर्तों एवं राज्य सरकार की गारंटी पर 5,000 करोड़ (पांच हजार करोड़ रुपये) का वित्त पोषण प्राप्त करने के लिए प्राधिकृत किया गया है। आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के उद्देश्य से माइक्रोसॉफ्ट, गूगल क्लाउड, सर्वम और को-रोवर के साथ तकनीकी समझौतों को भी हरी झंडी दी गई है।

भरत तिवारी केस में न्यायिक जांच को मंजूरी

इसके अतिरिक्त, हाल ही में भोजपुर जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत बिलौटी ग्राम में हुई पुलिस कार्रवाई की घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट ने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के लिए पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग के गठन के प्रस्ताव को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है।

Updated on:
24 Jun 2026 07:16 pm
Published on:
24 Jun 2026 07:16 pm
Also Read
View All
समस्तीपुर कांड पर मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, बोले- ‘सरकार अपना काम कर रही, विपक्ष पर लगाया राजनीति करने का आरोप

समस्तीपुर-मधेपुरा की घटनाओं पर बोले मंत्री मिथलेश तिवारी, कहा- ‘अपराधियों के लिए बिहार में कोई जगह नहीं’

जमुई के बाद भी बिहार में नहीं थमा बेटियों के साथ बदसलूकी का सिलसिला, भारी अपराध के बाद चर्चा में सम्राट चौधरी का इस्तीफे वाला वादा

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर पप्पू यादव का बड़ा सवाल, बोले- ‘क्या कहीं भी हमारी बेटियां सुरक्षित हैं?’

‘बिहार-बंगाल में विपक्ष हारा नहीं, चुनाव आयोग के दुरुपयोग से BJP जीती’, SIR विवाद पर बोले तेजस्वी यादव