Bihar Weather मौसम विभाग ने बुधवार (10 सितंबर) को बारिश का अलर्ट जारी करते हुए कहा कि बिहार के खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और उत्तर बिहार के सभी जिलों मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने पूरे बिहार येलो अलर्ट जारी किया है।
Bihar Weather: बिहार में मौसम अब पूरी तरह से बदल चुका है. झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिला है वहीं ठनका का अटैक लोगों को डराने लगा है। पटना में मंगलवार की सुबह हल्की बारिश हुई, लेकिन अन्य शहरों में झमाझम बारिश हुई। बिहार में मंगलवार को कई शहरों में आसमान में तीखी धूप और बादल का कॉम्बिनेशन देखने को मिला। कटिहार, बेतिया, बेगूसराय, भागलपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश अररिया और पूर्णिया में हुई। खगड़िया में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई।
बुधवार (10 सितंबर) को मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और उत्तर बिहार के सभी जिलों मूसलाधार बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने पूरे बिहार येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल, अररिया और किशनगंज में बारिश होने की संभावना है। जबकि पटना, गयाजी, समेत शेष जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
| शहर | बारिश मिमी |
| अररिया | 95 मिमी |
| खगड़िया के बेलदौर | 80.2 मिमी |
| समस्तीपुर के हसनपुर | 78.4 मिमी |
| पूर्णिया के श्रीनगर | 62.2 मिमी |
| किशनगंज के ठाकुरगंज | 59.8 मिमी |
| सीवान | 52.6 मिमी |
| पटना के फतुहा | 50.8 मिमी |
| औरंगाबाद के मदनपुर | 50.4 मिमी |
| मधेपुरा | 43 मिमी |
| सासाराम | 29.6 मिमी |
| बेतिया | 31.4 मिमी |
मौसम विभाग के अनुसार 17 सितम्बर तक बिहार में बारिश होगी। 10 से 17 सितंबर तक पूरे बिहार में भारी बारिश होने की मजबूत स्थिति है। हालांकि, इसका सबसे कम असर पटना में पड़ेगा। प्रदेश के शहरों में बारिश शुरू होने के साथ तापमान में गिरावट शुरू हो गया है। अगले एक हफ्ते तक बिहार के लोग मिक्स मौसम का आनंद लेंगे। फिलहाल, प्रदेश में 32 फीसदी बारिश की कमी बनी हुई है। कई जिले ऐसे हैं जहां यह कमी 60 फीसदी से भी अधिक है।