3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अनंत सिंह की भी अपनी चिंताएं हैं, ललन सिंह सभी मुद्दों देखेंगे’, नीरज सिंह को लेकर चल रहे विवाद पर जदयू की प्रतिक्रिया

Anant Singh Neeraj Kumar Dispute: अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी जदयू ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को दी है। संजय झा ने बताया कि पार्टी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर समाधान निकालेगी।
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

Anurag Animesh

•

Oct 02, 2026

Bihar MLC Election news

जदयू नेता संजय झा(फोटो-IANS)

Bihar MLC Election: जदयू विधायक अनंत सिंह और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को दी गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे मामले से अवगत है और सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए समाधान निकालने की जिम्मेदारी ललन सिंह को दी गई है। यह विवाद पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सामने आया है। इस सीट से जदयू ने विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह जनसुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में खड़े हैं।

अनंत सिंह की भी अपनी चिंताएं हैं: संजय झा


जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में पूरा मामला है। उन्होंने बताया कि यह मामला केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र से भी जुड़ा है और पार्टी ने उनसे इस संबंध में बात की है। संजय झा के मुताबिक, पार्टी ने ललन सिंह को दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले का समाधान निकालने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि मोकामा विधायक अनंत सिंह की भी अपनी चिंताएं हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे को सुलझाया जाएगा।

अनुज सिंह के नामांकन में पहुंचे थे अनंत सिंह


अनंत सिंह पहले ही जनसुराज उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में काम करने की बात कह चुके हैं। गुरुवार को वह अनुज सिंह की नामांकन रैली में भी शामिल हुए। अनंत सिंह के इस कदम के बाद जदयू के उम्मीदवार नीरज कुमार के साथ उनका विवाद चुनावी मैदान में भी खुलकर सामने आया है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में नीरज कुमार जदयू के उम्मीदवार हैं, जबकि अनंत सिंह जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय हैं।

पार्टी ने ललन सिंह को सौंपी जिम्मेदारी


संजय कुमार झा ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस मामले को लेकर गंभीर है और नेतृत्व को इसकी जानकारी है। अब ललन सिंह दोनों पक्षों से बातचीत कर पूरे मामले का समाधान निकालेंगे। पार्टी ने उनसे सभी संबंधित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विवाद को सुलझाने को कहा है।