
(सांकेतिक तस्वीर) BSF (Photo-IANS)
पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को सुरक्षा बलों ने चुनौती दी। चेतावनी के बावजूद आगे बढ़ने पर जवानों ने कार्रवाई करते हुए दो घुसपैठियों को मार गिराया।
यह घटना तरनतारन के सीमा चौकी राजोके इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुई। बीएसएफ के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ चट्टनवाले इलाके से कम से कम तीन लोग भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे थे। सुरक्षा बलों ने उन्हें रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वे आगे बढ़ते रहे। इसके बाद जवानों ने फायरिंग की, जिसमें दो घुसपैठिए मारे गए।
बीएसएफ के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान एक अन्य घुसपैठिया वापस पाकिस्तान की तरफ भाग गया। इस तरह तीन लोग भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो मारे गए, जबकि तीसरा वापस पाकिस्तान की ओर लौट गया। घटना के बाद पंजाब सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। बीएसएफ के अनुसार, घुसपैठियों को पहले चेतावनी दी गई थी और चेतावनी की अनदेखी करने के बाद कार्रवाई की गई।
Updated on:
02 Oct 2026 02:40 pm
Published on:
02 Oct 2026 02:07 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
