पटना

Bihar Weather: बिहार में बारिश पर इस दिन तक लगा ब्रेक, जानिए कब होगी फिर बारिश, कैसा रहेगा नवरात्र में मौसम

Bihar Weather: बिहार में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश अब थमने लगी है। आज कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। बारिश पर ब्रेक लगने से गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है। 25 सितंबर से मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना है।
2 min read
Sep 21, 2025
Bihar Weather Update: बारिश कम, उमस ज्यादा! (photo-patrika)
Bihar Weather Update: बारिश कम, उमस ज्यादा। (photo credit-patrika)

Bihar Weather बिहार में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश पर ब्रेक लग गई है। बिहार के लोगों को अब अगले कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिल गई है। बारिश से तो लोगों को राहत मिल गई है, लेकिन गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगा। शनिवार को पटना, बक्सर, छपरा, रक्सौल और बांका जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश हुई।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज ( 21 सितंबर) बिहार में बारिश नहीं होगी। पटना समेत दक्षिण बिहार के जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर बिहार के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अब आने वाले दिनों में हल्की बारिश होगी। तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी। इससे उमस और गर्मी की स्थिति और अधिक बढ़ सकती है।

अगले तीन घंटा में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के मौसम का अपडेट शेयर करते हुए लिखा है कि भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, सीतामढ़ी और लखीसराय में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन घंटों के दौरान यहां कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) और मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है।

नवरात्र में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार नवरात्र में बारिश कम होगी। बिहार के लोगों को बारिश से तो राहत मिलेगी। बारिश पर ब्रेक लगने से लोग नवरात्र में पूजा पंडाल घुम सकते हैं। लेकिन इस दौरान उमस और गर्मी फिर से बढ़ेगी।

कब हो रही मानसून की वापसी

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मानसून की वापसी नहीं होगी। 25 सितंबर से एक बार फिर से मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। इन चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन मानसून की वापसी अभी नहीं होने वाली है। लेकिन, अगले 2-3 दिनों में गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी।

Updated on:
21 Sept 2025 09:02 am
Published on:
21 Sept 2025 09:00 am