
Makar Sankranti 2026:मकर संक्रांति पर लोजपा(आर) प्रमुख चिराग पासवान और जदयू विधायक और बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की ओर से आज (गुरुवार) चूड़ा-दही के भोज का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। आरजेडी का साथ छोड़ने के बाद चेतन आनंद की ओर से यह पहला भोज है जिसमें सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए।
चेतन आनंद के पिता आनंद मोहन के रिहाई में नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका रही थी। चेतन आनंद ने इसकी वजह से ही विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के मौके पर आरजेडी का साथ छोड़कर नीतीश कुमार का साथ दिया था। इसके बाद से चेतन आनंद की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नजदीकी काफी बढ़ गई थी।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मकर संक्रांति के मौके पर आज अपने आवास पर चूड़ा दही का भोज दिया। इस भोज में चिराग पासवान के अलावा पार्टी के तमाम कार्यकर्ता विधायक और सांसद भी शामिल हुए। लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद चिराग पासवान की ओर से आयोजित इस भोज में सीएम नीतीश कुमार के साथ एनडीए के कई नेता भी शामिल हुए।