पटना

सीएम नीतीश कुमार को पाकिस्तानी डॉन ने दी धमकी, कहा-माफी मांगों वरना…

हिजाब विवाद पर भड़के पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सार्वजनिक माफी की मांग की है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

2 min read
Dec 17, 2025
सहजाद भट्टी ने नीतीश कुमार को दी धमकी
सहजाद भट्टी ने नीतीश कुमार को दी धमकी (फोटो-पत्रिका )

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े हिजाब विवाद ने अब अंतरराष्ट्रीय रंग ले लिया है। एक वायरल वीडियो में मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने के मामले को लेकर पाकिस्तान का कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी भड़क गया है। उसने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली धमकी देते हुए कहा है कि वे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें, वरना इसके गंभीर परिणाम होंगे।

वीडियो जारी कर दी चेतावनी

शहजाद भट्टी ने कहा कि बिहार में जो हुआ, वह पूरी दुनिया ने देखा है। आरोप लगाया कि एक ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति ने एक मुस्लिम महिला के साथ ऐसा बर्ताव किया, और फिर लोग उन लोगों पर इल्ज़ाम लगाते हैं जो सवाल उठाते हैं। उसने कहा, "लोगों ने देखा है कि बिहार के उसने एक मुस्लिम लड़की के साथ क्या किया। जो भी सरकार में है या जो भी ज़िम्मेदार संस्था है, उसे कुछ ही दिनों में माफी मंगवा लो। बाद में यह मत कहना कि शहजाद भट्टी ने चेतावनी नहीं दी थी। बाद में चीखे नहीं मारनी है, बाद में रोना मत।"

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इसी दौरान एक महिला डॉक्टर नुसरत हिजाब पहनकर मंच पर पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र देने के बाद हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा कि यह क्या है। महिला के जवाब देने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से हिजाब हटा दिया। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी उन्हें रोकने की कोशिश करते नजर आए। महिला कुछ क्षणों के लिए असहज हुई और कार्यक्रम के बाद वहां से चली गई। इस घटना का वीडियो सामने आते ही विपक्षी दलों और मुस्लिम संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई, जबकि सत्तापक्ष ने इसे पिता जैसा स्नेह बताया।

कौन है शहजाद भट्टी

शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात डॉन माना जाता है और फिलहाल दुबई में रह रहा है। उसके संबंध पाकिस्तान के भूमाफिया और अंडरवर्ल्ड के बड़े नेटवर्क से बताए जाते हैं। वह कुख्यात माफिया फारुख खोखर का करीबी और राइट हैंड माना जाता है। भट्टी पर बम बनाने, हथियारों की तस्करी और ड्रोन के जरिए भारत में अवैध हथियार भेजने जैसे गंभीर आरोप हैं। वह सोशल मीडिया पर हथियारों और पालतू शेरों के साथ वीडियो पोस्ट करने के लिए भी जाना जाता है।

Updated on:
17 Dec 2025 08:30 am
Published on:
17 Dec 2025 08:17 am
Also Read
View All
‘न्याय केवल होना नहीं, होता हुआ दिखना भी चाहिए’; भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पवन सिंह की एंट्री, सरकार से की निष्पक्ष जांच की मांग

हाथों में हथकड़ी और साथ में पुलिस, सीतामढ़ी जेल से सीधे NEET परीक्षा देने पहुंचा कैदी अफजद अली

‘जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक नहीं होगा श्राद्ध’, भोजपुर एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की मां का ऐलान

‘मेरा शरीर सेना को दान कर देना, मुझे कोई मारेगा तो घात करके ही मारेगा’, एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल

भोजपुर में जहां भरत तिवारी का हुआ एनकाउंटर, वहां की मिट्टी गमछे में बांध ले गया युवक; बोला- हजारों साल में एक बार पैदा होता है ऐसा शेर