पटना

10 किमी तक पीछा कर प्रेमी के सामने प्रेमिका से दुष्कर्म की कोशिश, गिरफ्तार आरोपियों ने बताई पूरी कहानी

Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में एक प्रेमी-प्रेमिका का करीब 10 किलोमीटर तक पीछा कर युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। विरोध और अफरा-तफरी के बीच प्रेमी-प्रेमिका खेतों की ओर भागकर किसी तरह बचे।

2 min read
Jun 13, 2026
Matrimonial Website Fraud
AI द्वारा बनाया प्रतीकात्मक फोटो

Jharkhand Newsझारखंड में एक प्रेमी-प्रेमिका का करीब 10 किलोमीटर तक पीछा कर युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। यह मामला रामगढ़ जिले के भुरकुंडा क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8:15 बजे प्रेमी-प्रेमिका बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें देखा और अपनी बाइक (जेएच24जी-8421) से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने करीब 10 किलोमीटर तक उनका पीछा किया।

प्रेमी-प्रेमिका जब बासल थाना क्षेत्र के लबगा चौक से मुरकट्टी डैम की ओर मुड़े, तो आरोपी भी अपनी बाइक लेकर उनके पीछे उसी दिशा में चल पड़े। रात करीब 8:30 बजे मुरकट्टी के पास युवती के बाइक से उतरते ही दोनों आरोपी वहां पहुंच गए। उन्होंने पहले युवक की बाइक की चाबी छीन ली और इसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय दोनों आरोपी हेलमेट पहने हुए थे। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

खेतों में भागकर बची जोड़ी

प्रेमी द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों आरोपी उससे उलझ गए। इसके बाद उन्होंने प्रेमी-प्रेमिका से नाम और पता पूछकर उन्हें डराना शुरू कर दिया और पुलिस बुलाने की धमकी देने लगे। इससे दोनों थोड़े सहम गए। इसी दौरान दोनों आरोपी युवती को जबरन अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगे। इस पर प्रेमी-प्रेमिका ने विरोध किया और दोनों वहां से भागकर खेतों की ओर दौड़ गए। अंधेरा होने के कारण दोनों किसी तरह सुरक्षित बचकर वहां से निकलने में सफल रहे। घटना के बाद प्रेमी-प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इसके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
13 Jun 2026 07:55 am
Published on:
13 Jun 2026 07:47 am