पटना

‘सबूत साफ, फिर भी पुलिस कर रही गुमराह…’ पटना हॉस्टल कांड में रोहिणी ने सम्राट और SSP को घेरा

Bihar News: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पटना हॉस्टल कांड की जांच पर सवाल खड़ा करते हुए बिहार सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रही SIT मौन है, मुख्यमंत्री मौन हैं और गृह मंत्री रटा-रटाया जवाब दे रहे हैं। 

2 min read
Jan 20, 2026
rohini acharya | lalu family feud
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी अचार्या। फोटो-IANS

Bihar News: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा के संदिग्ध रेप और हत्या ने बिहार में हंगामा मचा दिया है। लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और राजनीतिक दबाव भी बढ़ रहा है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी इस मामले में सरकार के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है। मंगलवार को रोहिणी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बिहार सरकार, CM नीतीश कुमार, गृह मंत्री सम्राट चौधरी और पटना SSP पर गंभीर सवाल उठाए।

लोगों को गुमराह करने की कोशिश - रोहिणी आचर्या

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए रोहिणी ने लिखा, "बिहार के लोगों में यह आम धारणा बन रही है कि जो कोई भी शंभू गर्ल्स हॉस्टल घटना की पुलिस जांच पर उम्मीद लगाए बैठा है, वह भ्रम में जी रहा है। इस धारणा के पीछे ठोस कारण हैं। घटना को लगभग पंद्रह दिन हो गए हैं और उपलब्ध सबूत और सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगभग सब कुछ साफ हो गया है। फिर भी, जांच की आड़ में पुलिस हर दिन एक नई गुमराह करने वाली और भ्रमित करने वाली थ्योरी पेश कर रही है।" उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर जांच को भटका रही है ताकि मामला ठंडा पड़ जाए और आरोपियों को समय और सुरक्षा मिल सके।

रोहिणी आचार्य ने 6 बड़े सवाल उठाए

अपने पोस्ट में रोहिणी ने सीधे पुलिस और सरकार से 6 सवाल किए हैं।

  1. हॉस्टल संचालक पति-पत्नी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
  2. छात्रा से जुड़े सभी संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?
  3. प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल और डॉ. सतीश के खिलाफ FIR और गिरफ्तारी कब होगी?
  4. सहज सर्जरी नर्सिंग होम पर छापा पड़ा, लेकिन कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
  5. चित्रगुप्त नगर की महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
  6. SSP और SIT की प्रोग्रेस रिपोर्ट जनता से क्यों छिपाई जा रही है?

'CM चुप, गृह मंत्री सिर्फ रटा-रटाया जवाब दे रहे

रोहिणी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “मुख्यमंत्री मौन हैं। SIT मौन है। गृह मंत्री घिसा-पिटा जवाब पढ़कर औपचारिकता पूरी कर रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार और पुलिस बड़े दबाव के कारण जांच में देरी कर मामले को भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों और मामले को दबाने में शामिल लोगों को बचाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।

एक दिन पहले भी सीएम पर साधा था निशाना

सोमवार को रोहिणी ने पटना में दो छात्राओं की संदिग्ध मौत का मुद्दा उठाते हुए लिखा, "मुख्यमंत्री जी, अपनी यात्रा टाल दीजिए… राजधानी पटना में बेटियों की हत्याएं जारी हैं। शंभू हॉस्टल से बिहार की पहचान खराब हुई थी और अब परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल से बिहार फिर से उथल-पुथल में है।"

सवाल पूछते हुए उन्होंने आगे लिखा, "क्या माता जानकी की जन्मभूमि और मायका कहे जाने वाला बिहार अब माताओं, बहनों और बेटियों के रहने के लिए सुरक्षित नहीं रहा? जिस शासन व्यवस्था में बेटियों को लगातार नोचा जा रहा है, क्रूरता और बर्बरता का शिकार बनाकर कानून, पुलिस और प्रशासन के किसी भी डर के बिना मार दिया जाता है, उस शासन व्यवस्था और शासक पर शर्म आती है… सिर्फ और सिर्फ शर्म।"

Published on:
20 Jan 2026 05:19 pm
Also Read
View All