पटना

मजाक बना मौत की वजह! युवक ने काटा ड्राइवर का गला, फिर भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के अररिया जिले में एक मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे की बेरहमी से हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद भीड़ ने हत्यारे को पीट-पीटकर मार डाला।
2 min read
Apr 09, 2026
bihar news, bihar double murder, bihar mob lynching
आरोपी की पिटाई करती भीड़ (फोटो- X)

Bihar News: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में गुरुवार को एक मामूली विवाद ने भयानक रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुभाष चौक के पास मार्केटिंग यार्ड के पास हुई एक कहासुनी की वजह से एक सत्तू बेचने वाले ने एक पिकअप ड्राइवर का सिर कलम कर दिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। इस तरह महज कुछ ही मिनटों में एक ही जगह पर हुई दो मौतों ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

मजाक से शुरू हुआ विवाद, हत्या में बदल गया

जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 10:00 बजे हुई। जोगबनी के अमोना के रहने वाले 42 वर्षीय पिकअप ड्राइवर अली हुसैन ने मार्केटिंग यार्ड के पास 30 वर्षीय सत्तू बेचने वाले रवि चौहान से किसी बात पर मजाक किया था। यह बातचीत जल्द ही एक तीखी बहस में बदल गई और देखते-देखते गाली-गलौज तक पहुंच गई। गुस्से में आकर रवि चौहान ने अचानक एक तेज धार वाला चाकू निकाला और अली हुसैन पर हमला कर दिया। हमला इतना क्रूर था कि रवि ने अली हुसैन का सिर उसके शरीर से पूरी तरह अलग कर दिया। खून से लथपथ सिर और धड़ काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे।

भीड़ का गुस्सा फूटा, पुलिस की आंखों के सामने लिंचिंग

इस अपराध के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी रवि चौहान भागकर पास के ही एक घर में छिप गया। हालांकि, हाजरों की संख्या में मौजूद गुस्साई भीड़ ने उसे ढूंढ निकाला। भीड़ ने खींचकर बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे सड़क पर पटक दिया और लाठियों, रॉड, लातों और घूंसों से तब तक बेरहमी से पीटती रही जब तक कि उसने दम नहीं तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ शहर

एक ही जगह पर दो लोगों की मौत के बाद फारबिसगंज शहर में हर तरफ एक गहरा तनाव फैल गया है। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने बड़े पैमाने पर आगजनी और तोड़फोड़ की। अररिया के SP जितेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। फिलहाल पूरे मार्केटिंग यार्ड और सुभाष चौक इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को अपनी हिरासत में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

दोहरे हत्याकांड की पुष्टि करते हुए SP ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी पहुंचे औरमामले को शांत कराने की कोशिश की। यह पता लगाने का प्रेस किया जा रहा है कि आखोर विवाद किस वजह से हुआ था। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

Updated on:
09 Apr 2026 02:48 pm
Published on:
09 Apr 2026 02:48 pm