पटना

सदन में जब नीतीश ने तेजस्वी को टोका, तो छूट गई दोनों की हंसी! बजट सत्र के पहले दिन दिखा दिलचस्प नजारा

बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन, जब राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संबोधित कर रहे थे, तभी कुछ ऐसा हुआ कि पूरी विधानसभा ठहाकों से गूंज उठी।
2 min read
• •
Feb 02, 2026
बिहार विधानसभा
बिहार विधानसभा बजट सत्र (फोटो- स्क्रीन ग्रैब bihar vidhansabha live)

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन के अंदर सियासी गर्माहट के बीच हल्का-फुल्का और दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। सेंट्रल हॉल में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान, जब सत्ताधारी पार्टी के विधायक मेज थपथपा रहे थे और तालियां बजा रहे थे, तब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुपचाप बैठे रहे। यह देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुस्कुराए और तेजस्वी से कहा, 'तुम भी ताली बजाओ।' बस फिर क्या था, तेजस्वी हंस पड़े और सदन में मौजूद कई नेताओं के चेहरों पर भी मुस्कान आ गई।

व्हीलचेयर पर आए तेजस्वी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की सेहत का भी हालचाल जाना। दरअसल, तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे में चोट लगी थी, उनका नाखून उखड़ गया है। जिस कारण से उन्हें चलने में दिक्कत हो रही थी, इसीलिए वह विधानसभा में व्हीलचेयर पर आए थे।

भाषण के दौरान मुस्कुराए राज्यपाल

बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के भाषण से हुई। सेंट्रल हॉल में अपने अपने 30 मिनट के अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़े मुद्दों पर बात की और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान लॉ एंड ऑर्डर पर बोलते हूर राज्यपाल मुस्कुराते हुए दिखे, वहीं नीतीश-तेजस्वी भी हंसते हुए देखे गए।

कानून-व्यवस्था और विकास का जिक्र

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने अभिभाषण में कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस थानों की संख्या बढ़ाई गई है और अब तक 52 लाख लोगों को इमरजेंसी सेवाओं का फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार में सांप्रदायिक सद्भाव का माहौल है। 2006 से मुस्लिम कब्रिस्तानों की बाउंड्री वॉल बनाने की योजना चल रही है और संवेदनशील कब्रिस्तानों को भी सुरक्षित किया गया है। इसी तरह, मंदिरों की बाउंड्री वॉल बनने से चोरी की घटनाओं में कमी आई है।

सरकार का शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस

राज्यपाल ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए कामों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले स्कूलों की संख्या कम थी, लेकिन अब कई नए स्कूल खोले गए हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया है। लड़कियों की शिक्षा पर खास ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी शिक्षकों की संख्या बढ़कर 524,000 हो गई है।

स्वास्थ्य सेवाओं पर बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हर महीने औसतन 11,000 मरीज प्राइमरी हेल्थ सेंटर में आ रहे हैं। फिलहाल 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल चालू हैं, और सभी जिलों में नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। PMCH को 5400 बेड वाले अस्पताल और IGIMS को 3000 बेड वाले अस्पताल के रूप में डेवलप किया जा रहा है।

कल पेश होगा बजट

बिहार विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें कुल 19 बैठकें होंगी। 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और वोटिंग 5 फरवरी को होगी।

Also Read
View All
Bihar MLC Election: जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- आज तक हारे नहीं तो अब कैसे हारेंगे

RJD ने मायावती की मांग का किया समर्थन, मंगनी लाल मंडल बोले- बूथ कैप्चरिंग पकड़ी जाती थी, मशीन में चुपके से हो रहा खेल

‘हर जगह पुलिस नहीं हो सकती, एक-दो घटनाओं से बिहार को बदनाम न करें’, चिराग पासवान के बयान पर बोले जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर

Bihar MLC Election: अनुज सिंह विवाद पर प्रशांत किशोर की दो टूक, बोले- संगीन केस वाले को टिकट का सवाल ही नहीं, सबूत है तो सामने लाइए

पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, संदीप सौरव बोले- 13 करोड़ नाम काटे गए, गिरफ्तारी तक लड़ेंगे